मनोरंजन

अगर आपकी शादी की वीडियो में हैं ये गाने, तो फंस सकते हैं कानूनी पचड़े में

आपकी शादी की वीडियो एल्बम में इस्तेमाल होनेे वाले गाने भी आपको मुसीबत में डाल सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 6:20 PM IST
Salman and sonam
Salman and sonam

बिना गानों के कोई भी समारोह अधूरा रहता है। चाहे छोटी पार्टी हो या शादी, जब तक गाने नहीं बजते समारोह अधूरा सा लगता है। लेकिन अब यह आसान नहीं होगा और भारी पड़ सकता है। अगर आप गानों को पर्सनल यूज के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं तो ठीक है लेकिन व्यावसायिक गतिविधि के रूप में आप बिना कंपनी के लाइसेंस के गानों को इस्तेमाल नहीं कर सकत हैं। यहां तक की आपकी शादी की वीडियो एल्बम में इस्तेमाल होनेे वाले गाने भी आपको मुसीबत में डाल सकते हैं।

टी सीरीज ने थमाए नोटिस:
टी सीरीज ने शादी के वीडियो में डाले जाने वाले गानों को कॉपीराइट का उल्लंघन बताकर कई लोगों को नोटिस थमा दिए हैं। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में करीब 100 से ज्यादा केस दर्ज कराए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कई राज्यों के 100 से ज्यादा फोटोग्राफर्स पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

लेना होगा लाइसेंस:
रिपोर्ट के अनुसार वीडियो एल्ब्म में कंपनी के गानों के इस्तेमाल पर टी सीरीज ने सख्ती बरतते हुए पंजाब, हरियाणा, झारखंड, गुजरात सहित कई राज्यों के 100 से ज्यादा फोटोग्राफर्स के खिलाफ मामले दर्ज कराए है। साथ ही हरियाणा के करीब 30 दुकानदारों को नोटिस भी थमा दिए हैं। कंपनी का कहना है कि अगर इनको टी सीरीज के गानों का इस्तेमाल करना है तो लाइसेंस लेना होगा।

फोटोग्राफर्स ने जताई नाराजगी:
वहीं इस कार्यवाही के खिलाफ फोटोग्राफर्स ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि लाइसेंस लेना आसान नहीं है और छोटे दुकानदारों को इससे ज्यादा परेशानी होगी। उनका कहना है कि लाइसेंस लेने की वजह से रेट महंगे करने पड़ेगे और ऐसे में उनके बिजनेस पर असर पड़ेगा।

दुकानदारों ने दर्ज कराया विरोध :
टी सीरिज के इस कदम से स्थानीय दुकानदार काफी नाराज हैं। उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराते हुए यह फैसला लिया है कि वो एकादशी पर होने वाले किसी भी शादी समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

‘एनिमल’ में हिंसक अवतार, अब ‘रामायण’ में भगवान राम! रणबीर कपूर के अवतार पर फिदा हुईं कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, बोलीं- ‘उन्होंने कमाल कर दिया’

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

‘रामायण’ में रावण के रोल के लिए यश ने उठाई बड़ी चुनौती, बोले- संस्कृत के श्लोक बोलना बिल्कुल आसान नहीं था

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार