मनोरंजन

पत्नी से जबरदस्ती बनाया गया शारीरिक संबंध नहीं है रेप, कोर्ट के फैसले पर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, कहा- यही सुनना बाकी था

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की टिप्पणी जिस में कोर्ट ने कहा कि शादीशुदा पत्नी के साथ उसकी इच्छा के अगेंस्ट शारीरिक संबंध को रेप नहीं माना जा सकता है, इस पर ताप्सी पन्नू का गुस्सा फूटा है। ताप्सी ने ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी जताई है।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 12:09 PM IST
taapsee.jpg

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले एक्टर तापसी पन्नू अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है।वह अक्सर निडर होकर किसी भी मुद्दे पर अपनी बात खुल कर रखती है। चाहे वह किसी मुद्दा का समर्थन करना हो या फिर किसी बात के खिलाफ अपनी राय रखना हो, तापसी पन्नू हमेशा अपना पक्ष रखती है। वही हाल ही में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी पर तापसी ने अपनी नाराजगी जताई है, जिसमें कोर्ट ने शादीशुदा पत्नी के साथ उसकी इच्छा के अगेंस्ट शारीरिक संबंध को रेप मानने से मना कर दिया है, जिस पर तापसी पन्नू का गुस्सा फूटा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए तापसी पन्नू ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की इस टिप्पणी को शेयर करते हुए लिखा कि बस अब यही सुनना बाकी था।

वही बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी इस फैसले को गलत बताया है। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए इस फैसले पर गहरी नाराजगी जताई है। वह अपने ट्वीट में लिखती है कि इस स्टेटमेंट को पढ़कर जो बीमारी मैं महसूस कर रही हूं, वह किसी भी चीज से परे है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिकायतकर्ता पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रकरण दर्ज कराया था। पत्नी ने अपनी शिकायत में यह कहा था कि साल 2017 में उनका विवाह हुआ था। वहीं शादी के कुछ समय बाद उसके पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। उसका पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करता था। वहीं पत्नी का आरोप था कि उसके पति ने कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे अप्राकृतिक तौर पर शारीरिक संबंध बनाए हैं। जिसके बाद पति ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की थी। अपनी याचिका में पति ने बताय था कि कानूनी तौर पर विवाहित पत्नी के साथ पति द्वारा शारीरिक संबंध या कोई भी यौन कृत्य करते हैं उसे दुष्कर्म नहीं माना जाना चाहिए, भले ही वह बलपूर्वक या पत्नी की इच्छा के विरुद्ध क्यों ना किया गया हो। जिसके फैसले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्नी के साथ उसकी मर्जी के बिना बनाए गए शारिरिक संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता।

वहीं तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह हाल ही में थ्रिलर फिल्म हसीन दिलरुबा में नजर आई थी, इसके साथ ही वह जल्द ही शाबास मिट्ठु, रश्मि रॉकेट, ब्लर, लूप लूटेरा में नजर आने वाली है, जिसको लेकर तापसी काफी एक्साइटेड है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप

स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल के बीच काशवी ने समय रैना की पार्टी में की एंट्री, ब्रेकअप की अफवाहों ने पकड़ा जोर