मनोरंजन

गर्लफ्रेंड संग नहाने के प्राइवेट वीडियो के बाद फिर पूल में उतरे करण कुंद्रा, भड़के लोग बोले- शर्म कर लो

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Pool Video: हाल ही में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का पूल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कपल प्राइवेट पल बिताता हुआ नजर आ रहा था। अब करण ने एक और वीडियो शेयर किया है।

2 min read
May 18, 2026
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Pool Video (सोर्स- एक्स)

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Pool Video: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाने वाले तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं, लेकिन इस बार उनका एक वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया।

मॉरीशस वेकेशन के दौरान शेयर किया गया एक पूल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटता नजर आया। एक तरफ फैंस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इसी विवाद के बीच एक बार फिर करण ने पूल का वीडियो शेयर किया है।

ये भी पढ़ें

Tamilnadu CM Vijay के फैसले पर Vishal की नाराजगी के बाद सपोर्ट में उतरे राघव लॉरेंस, सिबी सत्यराज ने भी दिया साथ

तेजस्वी-करण का पूल वाला वीडियो (Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Pool Video)

दरअसल, तेजस्वी प्रकाश ने अपने यूट्यूब व्लॉग में मॉरीशस ट्रिप की कई झलकियां दिखाई थीं। वीडियो में एयरपोर्ट से लेकर होटल तक का सफर और रोमांटिक डिनर की तैयारियां भी देखने को मिलीं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस हिस्से की हुई, जिसमें तेजस्वी और करण एक छोटे से पूल में मस्ती करते दिखाई दिए।

दोनों काफी रिलैक्स मूड में नजर आए और अपने ब्यूटी रूटीन के बारे में भी बात करते दिखे। वीडियो में दोनों ने बालों में तेल और फेस पैक लगाया हुआ था और फिर पूल में एन्जॉय करते नजर आए।

लोगों को रास नहीं आया ये प्राइवेट वीडियो

हालांकि, इंटरनेट की दुनिया में यह वीडियो कुछ यूजर्स को रास नहीं आया। कई लोगों ने सवाल उठाए कि सेलेब्स को अपने इतने निजी पलों को कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा नहीं करना चाहिए। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि स्टार्स को अपनी निजी जिंदगी में थोड़ी प्राइवेसी रखनी चाहिए।

वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ व्यूज और लाइक्स पाने का तरीका बताया। एक यूजर ने लिखा कि आजकल सोशल मीडिया पर हर चीज दिखाने की होड़ लग गई है। कुछ लोगों ने तो दोनों को यहां तक हिदायत दे डाली कि थोड़ी तो शर्म करो।

करण कुंद्रा ने फिर शेयर किया वीडियो

दिलचस्प बात यह है कि ट्रोलिंग के बीच करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और पूल वीडियो शेयर कर दिया। हालांकि इस बार उनके साथ तेजस्वी नहीं बल्कि टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी नजर आए। करण का यह अंदाज देखकर कई लोगों ने कहा कि वह ट्रोलिंग को बिल्कुल गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वहीं फैंस ने करण के इस स्टाइल को काफी कूल बताया।

तेजस्वी और करण की जोड़ी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में चर्चा में रही है। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो के दौरान हुई थी और तभी से फैंस उन्हें ‘तेजरन’ नाम से बुलाने लगे। सोशल मीडिया पर दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी हर तस्वीर मिनटों में वायरल हो जाती है। यही वजह है कि उनका यह वीडियो भी इंटरनेट पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

ये भी पढ़ें

पति से अलग होने के एलान के बाद मौनी रॉय का ये रिएक्शन देख चौंके फैंस, बिना पोज दिए ही एयरपोर्ट से निकली एक्ट्रेस
Updated on:
18 May 2026 11:51 am
Published on:
18 May 2026 11:46 am
Also Read
View All