मनोरंजन

Drishyam को भी पीछे छोड़ गई ये फिल्म, 131 मिनट की ये फिल्म OTT पर छाई

Best Crime Thriller on OTT Vadh 2 : हाल ही में रिलीज हुई 131 मिनट लंबी फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त धूम मचा दी है और अपनी बढ़िया कहानी और दमदार एक्टिंग से 'दृश्यम' जैसी हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतते हुए ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई है।

2 min read
Apr 06, 2026
फिल्म vadh 2 (सोर्स: IMDb)

Best Crime Thriller on OTT Vadh 2: भारतीय सिनेमा में अगर मर्डर मिस्ट्री फिल्मों की बात की जाए तो हमेशा अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' का नाम सामने आता है, लेकिन अब OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्म आई है, जिसने सस्पेंस और थ्रिलर के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। बता दें, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की 'वध 2' फिल्म ने साबित कर दिया है कि बड़े बजट और तामझाम के बिना भी एक बेहतरीन और प्रभावशाली फिल्म बनाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें

शादी के 4 साल बाद प्रेग्नेंट हुई करिश्मा तन्ना, पति संग की ऐसी पोस्ट

फिल्म 'वध 2' एक क्राइम थ्रिलर है

फिल्म 'वध 2' एक क्राइम थ्रिलर है, जो रिलीज के बाद से ही OTT पर तेजी से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की बात करें तो, कहानी जेल के अंदर घटित होती है, जहां शंभूनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) MP के शिवपुरी की जेल में तैनात एक पुलिसकर्मी है। शंभूनाथ के जीवन में कई मुश्किलें हैं और उनकी पत्नी गुजर चुकी है, बेटा विदेश में पढ़ाई कर रहा है, जिसके लिए उन्होंने काफी लोन ले रखा है। अपने कर्ज चुकाने के लिए वे जेल के अंदर सब्जियां उगाते हैं और बाहर जाकर बेचते भी हैं, इस फिल्म में काफी सस्पेंस भरा है, जो आपको सीट से उठने नहीं देगी।

फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर है दोनों

बता दें, इस फिल्म में नीना गुप्ता के किरदार में मंजू सिंह को दोहरे हत्याकांड के लिए उम्रकैद की सजा मिली है और कहानी में नया मोड़ तब आता है जब विधायक का भाई केशव जेल में आता है। इसके बाद केशव जेल में अपने दबंगपने और हिंसक व्यवहार के कारण सभी के लिए डर का कारण बन जाता है। एक दिन वो अपने बैरक से अचानक गायब हो जाता है और फिर वहीं से फिल्म का सस्पेंस और थ्रिलर दोनों तेज हो जाते हैं।

मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, ये पूरी तरह एक मजेदार थ्रिलर में बदल जाती है। इसके सस्पेंस और ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। कई ट्रोलर्स ने इसे 'दृश्यम' से भी ज्यादा सस्पेंसफुल बताया है। बता दें, संजय मिश्रा ने अपनी आंखों के भाव और शांत लेकिन दमदार एक्टिंग से एक गहरा प्रभाव छोड़ा है।

तो वहीं नीना गुप्ता की अपनी मंझी हुई अदाकारी फिल्म की बड़ी ताकत है। 'वध 2' 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और तेजी से टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई। अगर आप मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर की फिल्मों के शौकीन हैं, तो 'वध 2' आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

Published on:
06 Apr 2026 01:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर