
सलमान खान के फटे जूतों की कीमत आई सामने
Salman Khan Boots: बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेपरवाह अंदाज और अनोखे स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। कभी उनके हाथ का फिरोजा पत्थर वाला ब्रेसलेट ट्रेंड बन जाता है, तो कभी उनकी पुरानी शर्ट। लेकिन इस बार चर्चा सलमान के किसी ब्रांडेड कपड़े की नहीं, बल्कि उनके 'फटे हुए जूतों' की हो रही है। हाल ही में जब सलमान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, तो उनके जूतों ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। जैसे ही ये कमेंट उनके फैंस तक पहुंचा, तो उन्होंने उन फटे जूतों की कीमत बताकर हर किसी को हैरान कर दिया।
सलमान खान हाल ही में अपने भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। भाईजान ने ब्लैक एंड व्हाइट चेक शर्ट, ब्लैक पैंट और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था। हमेशा की तरह उनके हाथ में उनका लकी ब्रेसलेट और एक महंगी घड़ी भी चमक रही थी। लेकिन जैसे ही कैमरों का फोकस उनके जूतों की तरफ गया, फैंस चौंक गए। सलमान ने जो जूते पहने थे, वह जगह-जगह से फटे और घिसे हुए दिख रहे थे। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आते ही ट्रोलर्स और फैंस के बीच जंग छिड़ गई। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अब देखना, फटे जूते भी मार्केट में ट्रेंड बन जाएंगे।" वहीं एक भावुक फैन ने लिखा, "भाईजान, आपके जूते देखकर मुझे रोना आ गया।" कुछ लोगों ने इसे सलमान का 'स्वैग' बताया, तो कुछ ने इसे लापरवाही। एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा, "भाई जो पहन लें, वही फैशन है, चाहे वो फटा हुआ जूता ही क्यों न हो।"
जब सलमान के जूतों का मजाक उड़ाया जाने लगा, तो उनके वफादार फैंस बचाव में उतरे और एक ऐसी सच्चाई सामने रखी कि ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई। दरअसल, सलमान ने जो जूते पहने थे, वह फटे हुए नहीं बल्कि 'डिस्ट्रैस्ड लुक' वाले ब्रांडेड जूते थे। वह इतने महंगे है कि एक EV स्कूटी आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये Balenciaga Distressed Leather Cowboy Boots हैं, जिन्हें जानबूझकर ऐसा पुराना और फटा हुआ लुक दिया जाता है। ताज्जुब की बात यह है कि इन 'फटे' दिखने वाले जूतों की कीमत 1.20 लाख से लेकर 1.50 लाख रुपये तक है।
सलमान खान के जूतों की कीमत 1.20 लाख से लेकर 1.50 हैं। इतने में 'ओला एस 1 प्रो' जनरेशन 2 स्कूटर आ सकता है। जिसकी कीमत ऑन रोड 1.30 लाख से 1.45 लाख रुपये हैं और 'टीवीएस आईक्यूब एस' भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी कीमत 1.40 लाख से ₹1.47 लाख रुपये है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों काफी व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'मातृभूमि' की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है। खबर है कि 18 अप्रैल से वह डायरेक्टर वामशी पडिपल्ली की नई एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा यह है कि इसमें सलमान के अपोजिट साउथ की सुपरस्टार नयनतारा नजर आ सकती हैं। फिलहाल, भाईजान के जूतों का यह 'महंगा स्वैग' टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
Updated on:
06 Apr 2026 01:49 pm
Published on:
06 Apr 2026 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
