मनोरंजन

टाइगर Vs पठान में जेसन मोमोआ होंगे विलेन! कैप्टन अमेरिकाः स‍िव‍िल वॉर की तरह आपस में भिड़ेंगे शाहरुख-सलमान

Jason Momoa will join Tiger Vs Pathaan : पठान की जबरदस्त सफलता के बाद यशराज फिल्म्स 'टाइगर वर्सेज पठान' में दिमाग लगा रहा है। खबर है कि सलमान और शाहरुख की टाइगर वर्सेज पठान के लिए आदित्य चोपड़ा ने जेसन मोमोआ संग हाथ मिलाने का फैसला लिया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2023, 4:24 PM IST
tiger_vs_pathaan_aquaman_fame_jason_momoa_will_fight_with_shahrukh_khan_and_salman_khan_like_captain_america_civil_war.jpg

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में जब से 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) बनाने का ऐलान किया है, तब से फैंस फिल्म से जुड़ी अपडेट पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। जाहिर है कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई करके कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के कैमियो ने खूब सीटियां बटोरी थीं। जिसके बाद ही यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा 'टाइगर वर्सेज पठान' को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के रूप में बनाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख और सलमान हाॅलीवुड फिल्म कैप्टन अमेरिकाः सिविल वाॅर की तरह भिड़ते दिखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में विलेन के लिए हाॅलीवुड स्टार को लाने के मूड में हैं। जिसके लिए उन्होंने एक्वामैन फेम जेसन मोमोआ (Jason Momoa) को साइन करने का फैसला किया है। जाहिर है कि जेसन मोमोआ हॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं और उन्हें दर्शक कई बड़े प्रोजेक्ट्स में देख चुके हैं। खबर है कि यशराज बैनर ने जेसन मोमोआ को 'टाइगर वर्सेज पठान' का ऑफर भेज दिया है।

एक वायरल ट्वीट के मुताबिक, फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद प्लानिंग कर रहे हैं कि इसमें हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ को विलेन के तौर पर साइन किया जाए। आदित्य और सिद्धार्थ ने जेसन संग फिल्म को लेकर बात भी की है।

आपको बता दें कि आदित्य चोपड़ा के इस प्रस्ताव पर जेनस मोमोआ ने अभी तक हामी नहीं भरी है। उन्होंने मेकर्स से कुछ दिनों का समय मांगा है। जिसके बाद ही जेसन मेकर्स को अपना आखिरी जवाब देंगे। वैसे अगर जेसन मोमोआ फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए हामी भर देते हैं, तो बाॅलीवुड के दो खान सुपरस्टार्स के साथ उन्हें देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

Published on:
Also Read
View All
अरिजीत सिंह और करण औजला एक ही म्यूजिक फेस्टिवल में आएंगे नजर, गोवा में होगा बड़ा धमाका!

‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘आप अर्बन नक्सल गैंग का हिस्सा हैं’, नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अशोक पंडित, बोले- ‘अपना चेकअप करवाएं, मेडिकल मदद की जरूरत’

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

‘रामायण’ में जटायु बने अनुपम खेर का बड़ा बयान, बोले- ‘उस शानदार पक्षी को मैंने अपनी आवाज दी है’