TV न्यूज

‘कुंडली भाग्य’ फेम इस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

Anjum Fakih Hospitalised: 'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह (Kundali Bhagya actress Anjum Fakih) की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंजुम ने अस्पताल से अपनी फोटोज शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दी है।

less than 1 minute read
Apr 13, 2024
टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह अस्पताल में हुईं भर्ती

Anjum Fakih Hospitalised: टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' से फेमस हुई अंजुम फकीह (Anjum Fakih) अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दी है। फोटो में अंजुम की हालत देखकर फैंस परेशान हैं।


एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वो अस्पताल बेड पर लेटी हुई हैं और दूसरी फोटो में उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: श्वेता तिवारी की बेटी पलक बनेंगी खान परिवार की बहू! गोवा में एक साथ की फैमिली ट्रिप, तस्वीरें वायरल


फोटो शेयर करते हुए अंजुम ने लिखा, 'ड्यून पार्ट 3 में नजर आ सकती हूं हाहाहाहा... तो उसे सुनो अल गरीब के नाम से पेश किया जाएगा।' मजाक से अलग एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी एक छोटी-सी सर्जरी हुई है और वो पहले से बेहतर हैं।

Published on:
13 Apr 2024 03:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर