13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्वेता तिवारी की बेटी पलक बनेंगी खान परिवार की बहू! गोवा में एक साथ की फैमिली ट्रिप, तस्वीरें वायरल

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की गोवा वैकेशन की खबरें सामने आ रही है। आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Apr 13, 2024

palak_tiwari_boyfriend_ibrahim_ali_khan_.jpg

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी

इब्राहिम अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इब्राहिम और पलक तिवारी के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आ चुकी है और अब दोनों एक साथ गोवा में वैकेशन मनाकर भी वापस आए हैं।


12 अप्रैल को इब्राहिम अली खान और अमृता सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए। उनके साथ सारा अली खान भी मौजूद थीं। तीनों गोवा में छुट्टी मनाकर वापस लौटे थे। सारा ने सोशल मीडिया पर गोवा की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ गोवा में छुट्टियां एन्जॉय करती दिख रही हैं। इसी समय एक्ट्रेस पलक तिवारी भी एयरपोर्ट पर जॉगर्स और टीशर्ट में स्पॉट हुईं।

यह भी पढ़ें: गुरु रंधावा को छोड़ इस यूट्यूबर के प्यार में डूबी Shehnaaz Gill, 37 सेकंड का Video वायरल


इब्राहिम और पलक के एयरपोर्ट आने की टाइमिंग आगे पीछे थी, लेकिन एक ही दिन एयरपोर्ट पर नजर आने की वजह से दोनों के रिलेशनशिप में होने और साथ में गोवा वैकेशन की जाने की खबरें उड़ने लगी हैं। पलक तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पर गोवा के एक लग्जरी कसीनो की भी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद से दोनों के साथ गोवा जाने की खबरें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: Vidya Balan छुपकर कार में बॉयफ्रेंड को करती थीं डेट, वैलेंटाइन डे पर मिले धोखे से टूट गईं थीं एक्ट्रेस

इन अफवाहों पर अभी तक इब्राहिम या पलक ने पुष्टि नहीं की, लेकिन फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।