मनोरंजन

Twisha Sharma Last Rites: दूसरे पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा शर्मा के अंतिम संस्कार पर अपडेट, पिता ने सीएम मोहन यादव का किया धन्यवाद

Twisha Sharma Last Rites: मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमार्टम हो रहा है, जिसके बाद पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2 min read
May 24, 2026
Twisha Sharma Last Rites
Twisha Sharma Last Rites (सोर्स- ANI)

Twisha Sharma Last Rites: भोपाल की मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब एक के बाद एक कई खुलासे होते जा रहे हैं। हाल ही में उनके पति समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद उनसे लगातार पूछताछ जारी है। इसी बीच ट्विशा शर्मा के दूसरी बार पोस्टमार्टम को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल गई थी और अब एम्स दिल्ली की टीम उसके लिए भोपाल पहुंच गई है।

इसी बीच ट्विशा के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को धन्यवाद कहा है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। ट्विशा के अंतिम संस्कार पर भी अब परिवार ने अपडेट दिया है।

ट्विशा के अंतिम संस्कार पर बोले परिजन (Twisha Sharma Last Rites)

ट्विशा शर्मा के अंकल लोकेश शर्मा ने ANI से बात करते हुए कहा, 'एक आम आदमी सिर्फ भरोसा ही कर सकता है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है… हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा… रिपोर्ट आने से पहले हम अंतिम संस्कार करेंगे'

सुप्रीम कोर्ट का किया धन्यवाद

सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए ट्विशा के कजिन भाई आशीष शर्मा ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के आभारी हैं, जिससे न्याय व्यवस्था पर भरोसा फिर से मजबूत होगा… दूसरे पोस्टमार्टम के लिए हमें काफी संघर्ष करना पड़ा… कम से कम अब परिवार अंतिम संस्कार कर सकेगा, जो मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद किया जाएगा।'

ट्विशा के पिता ने सीएम का किया धन्यवाद

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, 'एम्स की टीम पहुंच चुकी है और हमें भरोसा है कि वे हमें न्याय दिलाएंगे। जांच में जो भी विसंगतियां हैं, वे सामने आएंगी। हमें बॉडी पहचान प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था… मुख्यमंत्री समेत उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मामले का संज्ञान लिया और सीबीआई जांच की सिफारिश की… यह मामला एक सीख बनेगा और भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसा करने से पहले लोग कई बार सोचेंगे'।

Updated on:
24 May 2026 11:05 am
Published on:
24 May 2026 11:05 am