मनोरंजन

वरुण धवन और समय रैना का किसिंग वीडियो हुआ वायरल, नेटिजन्स पूछने लगे- ‘क्या दोनों डेट कर रहे हैं?’

Varun Dhawan AI video: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में वरुण धवन और समय रैना के मजाक के बाद दोनों का AI किसिंग वीडियो वायरल हो गया। नेटिजन्स ने वीडियो पर मजेदार रिएक्शन देते हुए डेटिंग को लेकर भी सवाल पूछे।
2 min read
Sep 05, 2026
Varun Dhawan AI video
वरुण धवन और समय रैना का AI वीडियो वायरल ( सोर्स: Instagram- funkys_ai_world)

Samay Raina AI Video: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का लेटेस्ट एपिसोड इन दिनों चर्चा में है। इस एपिसोड में वरुण धवन और मेधा शंकर बतौर पैनलिस्ट पहुंचे थे, जहां कॉमेडियन शेरोन वर्मा और निशांत तंवर भी मौजूद थे। शो में वरुण और समय के बीच हुई मस्ती के बाद एक ऐसा मोमेंट आया, जिसका जिक्र एपिसोड में ही हो गया था।

इसके कुछ घंटों बाद वरुण धवन और समय रैना का एक AI से बना किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो को लेकर नेटिजन्स ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट किए और कुछ यूजर्स ने तो दोनों के डेटिंग तक के सवाल पूछ डाले।

वरुण ने समय को अपने हाथ से पिलाई ड्रिंक

एपिसोड के दौरान जब समय रैना की ड्रिंक आई तो वरुण धवन ने फिल्म 'विवाह' का फेमस डायलॉग बोलते हुए उनका गिलास उठा लिया। उन्होंने समय से कहा, 'आपका जल आ गया, थोड़ा सा जल लेंगे आप?'

समय ने भी इस मजाक को आगे बढ़ाया और वरुण के हाथ से ड्रिंक पी ली। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा, 'क्या बात! हम दोनों का रूमर न फैल जाए।' समय की इस बात पर वरुण समेत वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

कंटेस्टेंट ने पहले ही कर दी थी AI वीडियो की बात

इस मजेदार पल के बाद कंटेस्टेंट मिहिर पटेल ने कहा कि इस सीन पर AI वीडियो बनाए जाएंगे। वरुण ने तुरंत पूछा कि उनका मतलब किस तरह के वीडियो से है। वहीं, समय रैना ने अपने अंदाज में सिर्फ इतना कहा, 'आप देखेंगे।'

कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक AI-जनरेटेड क्लिप सामने आई, जिसमें वरुण धवन और समय रैना को किस करते हुए दिखाया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

'क्या दोनो डेटिंग कर रहे हैं?' यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्ट किया। कई लोगों ने इसे शो में हुए मजाक का ही नतीजा बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने मजेदार अंदाज में सवाल किया, 'क्या वे डेटिंग कर रहे हैं?'

एक यूजर ने लिखा कि हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां हर कोई अलग है और जेंडर मायने नहीं रखता। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “AI नहीं, असली है।”एक अन्य यूजर ने लिखा, “बिल्कुल सही, अब हम सब देख रहे हैं।” वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘दिलचस्प’ बताया।

अभी तक वरुण या समय ने नहीं दिया रिएक्शन

वायरल हो रहा यह वीडियो AI से तैयार किया गया है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक न तो वरुण धवन और न ही समय रैना की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

शो में मिहिर पटेल ने जिस AI वीडियो की बात कही थी, उसके कुछ घंटों बाद ऐसी क्लिप का सामने आना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Updated on:
05 Sept 2026 05:11 pm
Published on:
05 Sept 2026 05:11 pm
Also Read
View All