मनोरंजन

72 की उम्र में Dalip Tahil ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो देख फैंस बोले- ‘उम्र तो सिर्फ एक नंबर है’

Dalip Tahil dance video: दलीप ताहिल ने अपनी 72 साल की उम्र में जबरदस्त ठुमके लगाकर साबित कर दिया कि उम्र वास्तव में सिर्फ एक नंबर है। उनका हाल ही में वायरल हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
2 min read
Jun 25, 2026
Dalip Tahil
Dalip Tahil (Instagram: daliptahil and IMDb)

Dalip Tahil dance video: बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म और बयान नहीं, बल्कि उनका एक मजेदार डांस वीडियो है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दिग्गज एक्टर ने हाल ही में अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो इंटरनेशनल पॉप स्टार काइली मिनोग (kylie minogue) के फेमस गाने 'Can't Get You Out of My Head' पर मस्ती भरे अंदाज में थिरकते दिखे।

दलीप ताहिल पूरी तरह सॉग्स के रंग में डूबे दिखाई दे रहे हैं

वायरल वीडियो में दलीप ताहिल पूरी तरह सॉग्स के रंग में डूबे दिखाई दे रहे हैं। बता दें, उनका बेफिक्र अंदाज और चेहरे पर मुस्कान ये साबित करती है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। एक्टर ने वीडियो साझा करते हुए एक छोटा लेकिन दिलचस्प कैप्शन भी लिखा, 'Less Thinking, More Grooving' यानी ज्यादा सोचने के बजाय जिंदगी को खुलकर जीना और गानों का आनंद लेना चाहिए।

एक्टर दलीप ताहिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें इतने सालों बाद भी जीवन का आनंद लेते देख अच्छा लगता है।

बॉलीवुड में हमेशा गंभीर और किरदार निभाने वाले दलीप ताहिल

बता दें, बॉलीवुड में हमेशा गंभीर और किरदार निभाने वाले दलीप ताहिल को दर्शक एक अलग रूप में देख रहे हैं। फिल्मों में उनकी पहचान एक सशक्त एक्टर की रही है, लेकिन इस वीडियो ने उनके व्यक्तित्व का एक हल्का-फुल्का और मस्तीभरा पक्ष भी सामने ला दिया है। तो यही वजह है कि फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट में इन दिनों जहां कई स्टार्स अपने फिटनेस वीडियो और प्रोफेशनल अपडेट शेयर करते हैं, तो वहीं दलीप ताहिल का ये वीडियो जिंदगी को सरल तरीके से जीने का संदेश देता नजर आता है। बिना किसी दिखावे के, सिर्फ संगीत का आनंद लेते हुए उनका ये अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। बता दें, दलीप ताहिल लंबे समय से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने अभिनय नहीं बल्कि अपने डांस मूव्स से सुर्खियां बटोरी हैं।

Published on:
25 Jun 2026 02:30 pm