मनोरंजन

MS Dhoni की वाइफ और IPL स्पॉट फिक्सिंग पर 11 साल बाद इस एक्टर ने किया खुलासा, कहा- ‘उनके साथ बैठने से फंसा…’

MS Dhoni's wife: एम.एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी के साथ एक्टर विंदु दारा सिंह की एक तस्वीर (Sakshi Dhoni-Vindu Dara Singh Photo) 2013 में कंट्रोवर्सी बन गई थी। अब एक्टर ने उस फोटो पर रिएक्ट करते हुए साक्षी धोनी के बारे में बड़ी बात कही है।
2 min read
Mar 09, 2024
ms dhoni wife sakshi dhoni photo with vindu dara singh
"MS Dhoni की पत्नी ने मुझे अपने पास बैठने के लिए बुलाया था"

MS Dhoni's wife: एम.एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के साथ एक्टर विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) की एक तस्वीर 2013 में कंट्रोवर्सी बन गई थी। इस वजह से एक्टर का नाम IPL स्पॉट फिक्सिंग (IPL Spot Fixing) मामले में आया था, जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन विंदु ने इस मामले को लेकर हमेशा खुद को बेकसूर बताया है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में विंदु दारा सिंह ने साक्षी धोनी के साथ अपनी वायरल फोटो पर रिएक्ट किया है।


विंदु दारा सिंह ने कहा कि अगर वो उस दिन साक्षी धोनी के साथ नहीं बैठते तो इस केस में कभी नहीं फंसते। उन्होंने कहा, "मैं धोनी, साक्षी या विराट कोहली को पर्सनली नहीं जानता और ना ही मेरे पास उनका नंबर है। पार्टी में हैलो कहने का मतलब ये नहीं है कि हम एक दूसरे को जानते हैं।"

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav-Maxtern झगड़े में ध्रुव राठी की एंट्री, जानें यूट्यूबर ने किसको किया सपोर्ट?

विंदु ने आगे बताया, "उस दिन MS Dhoni की पत्नी ने मुझे अपने पास बैठने के लिए कहा और मैं बस फंस गया। वो 3-4 बार मुझे बुला रही ती, धोनी की मैनेजर भी मुझे आगे आने के लिए कहा क्योंकि मैं और साक्षी दोनों चेन्नई को सपोर्ट कर रहे थे। इसलिए मैं उनके तीन-चार बार बुलाने पर चला गया। जिसके बाद से ये दिक्कत शुरू हो गई।"

यह भी पढ़ें:
Arjun Bijlani की बिगड़ी तबीयत, ऑपरेशन के लिए हुए अस्पताल में हुए भर्ती, शेयर की फोटो



विंदु दारा सिंह ने उनके केस को फेक बताया। उन्होंने कहा कि देश की 90% केस झूठे होते हैं। मेरा फोन भी रिकॉर्डिंग पर डाल दिया गया था, लेकिन उससे कुछ नहीं मिला। बस यही जानकारी मिली कि थोड़ा-बहुत ये लोग बेटिंग करते हैं और फिर तरह-तरह की स्टोरी बना दी गई। लेकिन वो सब झूठ था।

Published on:
09 Mar 2024 03:37 pm