
शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस डांस रियलिटी शो में वह जज की भूमिका में हैं। वहीं सलमान खान की उनसे अच्छी दोस्ती है। इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। शिल्पा अक्सर अपने इंटरव्यूज में निजी जिंदगी पर बात करने से बचती हैं। सलमान और शिल्पा के बीच इतनी अच्छी दोस्ती है कि इन दोनों के अफेयर की खबरें भी सोशल मीडिया पर चली थीं। पिछले साल शिल्पा ने एक इंटरव्यू में सलमान के साथ रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी।
सलमान खान को डेट करने के सवाल पर शिल्पा ने कहा था कि वह और सलमान सिर्फ दोस्त हैं और इससे ज्यादा उनके बीच कभी कुछ नहीं रहा। साथ ही उन्होंने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि सलमान आधी रात को उनके घर जाते थे। शिल्पा ने बताया था कि सलमान उनके पापा के साथ रात को बैठकर ड्रिंक किया करते थे। शिल्पा ने बताया था कि वह इस दौरान सोई रहती थी और सलमान उनके पापा के साथ बैठकर घंटों बातें किया करते थे। लेकिन जब अभिनेत्री के पिता का निधन हुआ उस दिन सलमान उनके घर गए। सलमान काफी उदास थे और बार काउंटर पर सिर झुकाकर बैठ गए।
इस इंटरव्यू में शिल्पा ने राज कुंद्रा के साथ अपने रिलेशनशिप की शुरुआत के बारे में भी बताया था। शिल्पा ने बताया था,'राज के पास मेरी कुछ चीजें थी जिसे देने वो लंदन से मुंबई आ गए थे। हम पहली बार उनके घर पर मिले थे। शिल्पा ने बताया कि उस समय वे राज के प्रति बिल्कुल भी आकर्षित नहीं थीं। राज लंदन में सेटल थे, लेकिन मैं मुंबई से लंदन सेटल नहीं होना चाहती थी। बता दें कि राज कुंद्रा और शिल्पा ने 2009 में शादी की थी।