मनोरंजन

अरे मेरा Phone गुम गया और आपको Photo की पड़ी है! भागते हुए बोली Sara Ali Khan, ये रहा Video

इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही उन्होंने हमेशा खुलकर हर विषय पर बात की है। मीडिया से लेकर फैंस तक, वो हर किसी पर अपना प्यार लुटाती हैं। कई बार वो अतरंगी से चीजें भी करती नजर आई हैं, जिस पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए हैं। अब इसी कड़ी में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2021, 11:31 PM IST
sara_ali_khan.jpg

सारा अली खान अपनी क्यूटनेस और सादगी के चलते कई बार चर्चा में रह चुकी हैं। इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही उन्होंने हमेशा खुलकर हर विषय पर बात की है। बात चाहे पर्सनल हो या प्रोफेशनल वो कभी किसी से कुछ छुपाती नहीं दिखती। मीडिया से लेकर फैंस तक, वो हर किसी पर अपना प्यार लुटाती हैं।


उनके दरियादिली और जिंदादिली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। कई बार वो अतरंगी से चीजें भी करती नजर आई हैं, जिस पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए हैं। अब इसी कड़ी में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी कार से निकलकर भागते हुए दिख रही हैं।

इस दौरान वो फोटो खीचने वाले पर भड़की दिखाई दीं। दरअसल, यह वीडियो मुंबई स्थित एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का है, जहां सारा अली खान स्पॉट हुईं थीं। दरअसल अभिनेत्री सारा अली खान का मोबाइल खो गया था और पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। जिस दौरान वह पैपराजी पर झुंझलाते हुए दिखीं।

अब इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान कार से उतरते ही भागने लगती हैं और सीधा स्टूडियो के अंदर चली जाती है। इस दौरान उनको कहते हुए सुना जा सकता है, 'अरे मेरा फोन गुम गया है। इसके बाद जब वह वापस लौटती हैं, तो पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगते हैं। जिस पर सारा कह रही हैं कि यहां मेरा फोन गुम गया है और आप लोग फोटोज खींच रहे हो। इसके बाद वह कार में बैठ जाती हैं।

इस वीडियो में मीडिया वाले भी उनसे बात करते दिखाई देते हैं। वो पूछते हैं कि आपका फोन मिला या नहीं, जिसपर वो कहती हैं कि हां मिल गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष हैं। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

आइए आपको दिखाते हैं वो जबरदस्त वीडियो जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Published on: