scriptkangana ranaut clarified about saying sorry to farmers | Punjab से निकलते ही बदल गए Kangana Ranaut के तेवर, Post में लिख दी ये बात | Patrika News

Punjab से निकलते ही बदल गए Kangana Ranaut के तेवर, Post में लिख दी ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Dec 04, 2021 03:33:24 pm

Submitted by:

Shivani Awasthi

फिल्म इंडस्ट्री में पंगा लेने के बाद कंगना ने अब किसानों से पंगा ले लिया है। हालांकि उन्हें ये पंगा भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। कल पंजाब में किसान दलों ने उनकी कार रोककर उनका जमकर विरोध किया। उनके विरोध में नारे भी लगाएं। इसका वीडियो खुद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

kangana_ranaut_tweet.jpg
शुक्रवार को पंजाब में भड़के किसानों ने कंगना रनौत की कार का घेराव कर लिया था। सारे किसान कंगना का विरोध कर रहे थे। दरअसल जब कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान कंगना ने कई विवादित बयान किसानों प्रति कहे थे। जिसके बाद से ही किसान उनसे नाराज थे। इसी क्रम में जब कल कंगना वहां गई तो लोगों ने उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया। किसानों का आक्रोश देखने लायक था। वहां हजारों की गिनती में लोग मौजूद थे। जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.