मनोरंजन

Yentamma Song Out : ‘येंतम्मा’ गाने में सलमान खान ने लुंगी में दिखाया स्वैग, राम चरण के साथ किया धमाकेदार डांस

Yentamma Song Release : सलमान खान की फिल्म किसी की भाई किसी की जान का नया गाना येंतम्मा रिलीज़ हो गया है। खास बात ये है कि सलमान खान के इस गाने में आरआरआर फेम राम चरण का कैमियो भी है। सलमान और राम चरण को साथ देखना इन दोनों सितारों के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
2 min read
Apr 04, 2023
yentamma_song_release_salman_khan_dancing_with_rrr_ram_charan_venkatesh_daggubati_in_lungi_kisi_ka_bhai_kisi_ki_jaan.jpg

बाॅलीवुड सुपरस्टार सलमान (Salman Khan) खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) इस महीने अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस बीच फिल्म का नया गाना 'येंतम्मा' (Yentamma Song) रिलीज हो गया है। फुली एनर्जी से भरे इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वहीं पहली बार सलमान खान लुंगी पहनकर अन्य स्टार्स के साथ डासं करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मेकर्स ने सरप्राइज के तौर पर गाने में RRR स्टार राम चरण (Ram Charan) का कैमियो भी रखा है।

'येंतम्मा' गाने में राम चरण की एंट्री के बाद से ही इसका लेवल और ज्यादा हाई हो गया है। राम चरण स्टेज पर चढ़कर सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश के साथ जमकर लुंगी उठाकर डांस करते नज़र आ रहे हैं। सलमान और राम चरण को साथ देखना इन दोनों सितारों के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

बता दें कि सलमान खान स्टारर 'येंतम्मा' गाने में साउथ का टच देने की पूरी कोशिश की गई है। इसमें सलमान ने पीले रंग की शर्ट और सफेद रंग की लुंगी पहनकर डांस में धमाल मचाया है। वहीं रैपर रफ्तार ने गाने में रैप किया है। जबकि विशाल ददलानी और पायल ने इसे गाया है। इसमें तेलुगू भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। सैकड़ों बैकग्राउंड डांसर के साथ फिल्माए गए इस गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इसी महीने ईद पर रिलीज़ होगी। फिल्म में काफी लंबी चैड़ी स्टार कास्ट मौजूद है, जिसमें एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, मालविका शर्मा और राघव जुयाल जैसे एक्टर्स भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म का टीजर और कई गाने पहले ही रिलीज़ कर दिए गए हैं। अब फैंस को इसके ट्रेलर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Published on:
04 Apr 2023 03:06 pm
Also Read
View All
‘देश में डबल इंजन नहीं चल रहा, ये ट्रिपल इंजन चला रहे हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन का तंज

‘महिलाएं पहले मां होती हैं’, आनंदीबेन पटेल के बयान पर कंगना रनौत का समर्थन, बोलीं- ‘औरतों को देवी-शक्ति कहा जाता है’

‘यही मेरा आदमी है’ लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस ने शेखर चौधरी संग सगाई का किया ऐलान, फैंस हुए खुश

‘यार बिना चैन कहां रे’ और ‘बोल बेबी बोल’, जैसे सुपरहिट बॉलीवुड गाने देने वाली दिग्गज सिंगर S. Janki से जुड़ी 10 बातें

साउथ की ‘नाइटिंगेल’ कहे जाने वाली S. जानकी को PM मोदी, रजनीकांत समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, जानें कब होगा अंतिम संस्कार