मनोरंजन

तुम इतनी बड़ी एक्ट्रेस नहीं…Aditya Dhar संग शादी पर यामी गौतम झेलनी पड़ी ट्रोलिंग

Yami Gautam Aditya Dhar Love Story: यामी गौतम हाल ही में निर्देशक आदित्य धर के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में आईं, जिसमें उनकी शादी और सादगी भरे पलों को दर्शकों ने काफी सराहा, कुछ डिजाइनर ने यामी की बड़े स्टारडम के आधार पर ट्रोलिंग भी की।

2 min read
Mar 25, 2026
यामी गौतम और पति आदित्य धर (फोटो सोर्स: x)

Yami Gautam Aditya Dhar Love Story: बॉलीवुड में आजकल एक नाम खूब सुर्खियों में है आदित्य धर। उनकी फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने खूब कामयाबी पाई है, जिससे आदित्य धर को फिल्म इंडस्ट्री का नया किंग माना जाने लगा है। बता दें, कई बड़े डायरेक्टर्स और स्टार्स ने उनके काम की तारीफ की है, जिसमें 'बाहुबली' के फेमस निर्देशक एस एस राजामौली भी शामिल हैं। इस सफलता के बीच, आदित्य धर और उनकी पत्नी यामी गौतम भी चर्चा में रह रहे हैं, लेकिन ये कपल काफी सिम्पल और कम दिखावे वाले जीवनशैली को पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें

ये फिल्म है, कोई प्रोजेक्ट नहीं…धुरंधर 2 की तारीफ में अमीषा पटेल ने कही ऐसी बात

शादी में सादगी का ये फैसला बेहद खास था

यामी गौतम और आदित्य धर ने 2021 में शादी की, जो ट्रेडिशनल और काफी सिम्पल थी। उन्होंने अपनी शादी अपने ही घर और होमटाउन में आयोजित की, जहां न कोई बड़ी पार्टी थी और न ही बॉलीवुड के कोई स्टार्स मौजूद थे। यामी ने अपनी शादी में अपनी मां की साड़ी पहनी, जबकि आदित्य ने ट्रेडिशनल कश्मीरी पंडित दूल्हा का रूप अपनाया। इस सादगी भरे अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।

इन दोनों की शादी में सादगी का ये फैसला बेहद खास था क्योंकि यामी ने एक बार बताया था कि एक सेलिब्रिटी डिजाइनर ने उन्हें लहंगा देने से मना कर दिया था और डिजाइनर का कहना था कि यामी इतनी बड़ी एक्ट्रेस नहीं हैं कि उनके डिजाइन किए लहंगे पहन सकें। इस बात से यामी को काफी ठेस पहुंची, लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय अपनी मां की साड़ी पहनकर शादी की, जो एक बहुत ही प्रेरणादायक और दिल छूने वाला फैसला था। आदित्य ने भी उनके इस फैसले का पूरा सपोर्ट किया।

कपल्स की लव स्टोरी है बेहद खास

इस कपल्स की लव स्टोरी काफी खास है। एक बार यामी ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में बताया था कि वे दोनों फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' के प्रमोशन के दौरान करीब आए थे। वो समय था जब दोनों ने दोस्ती शुरू की और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा हो गया। यामी को आदित्य की शांति भरी प्रकृति और फिल्ममेकिंग के प्रति उनका समर्पण सबसे ज्यादा पसंद आया। इस बीच, आदित्य धर और यामी गौतम की जोड़ी बॉलीवुड में एक अलग ही मिसाल पेश कर रही है। उनकी सादगी, प्राइवेट लाइफ की प्यारी बातें और एक-दूसरे के लिए सम्मान उन्हें फैंस के दिलों में खास जगह दिलाती हैं।

Published on:
25 Mar 2026 07:25 am
Also Read
View All

अगली खबर