25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये फिल्म है, कोई प्रोजेक्ट नहीं…धुरंधर 2 की तारीफ में अमीषा पटेल ने कही ऐसी बात

Ameesha Patel Dhurandhar 2: अमीषा पटेल ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है। फिल्म 'धुरंधर 2' ने कहानी, अभिनय और तकनीकी स्तर पर उम्दा काम किया है, जो आज के समय में कम ही देखने को मिलता है, इसीलिए ये चर्चा का विषय बनी हुई है।

2 min read
Google source verification
ये फिल्म है, प्रोजेक्ट कोई नहीं...धुरंधर 2 की तारीफ में अमीषा पटेल ने कही ऐसी बात

अमीषा पटेल ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ (फोटो सोर्स: x)

Ameesha Patel Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (धुरंधर 2) ने अपने पहले ही वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है और केवल 4 दिन में ही इस फिल्म ने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर साबित कर दिया है कि ये एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनने को तैयार है। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि इस दौरान फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है।

इंडस्ट्री को ये समझना चाहिए कि आदित्य धर ने फिल्म बनाई है

बता दें, इस फिल्म की कामयाबी पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिनमें से एक है फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल। एक्ट्रेस ने खास ट्वीट करके कहा कि आदित्य धर ने इस फिल्म को एक प्रोजेक्ट की तरह नहीं, बल्कि एक सच्ची फिल्म की तरह बनाया है। उन्होंने लिखा, "इंडस्ट्री को ये समझना चाहिए कि आदित्य धर ने फिल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं। उन्होंने एक्टर्स को कास्ट किया है, इंस्टाग्राम ट्रेंड बनाने वालों को नहीं। प्रोजेक्ट बनाना छोड़ो, फिल्में बनाना शुरू करो।" इससे पहले शिल्पा शेट्टी, राकेश रोशन, अनुपम खेर, रजनीकांत, राम गोपाल वर्मा, अल्लू अर्जुन, ऋषभ शेट्टी और एसएस राजामौली समेत कई अन्य स्टार्स ने भी 'धुरंधर 2' की जमकर सराहना की है।

इतना ही नहीं, फिल्म की कहानी और दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। इसमें रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, और राकेश बेदी जैसे बड़े कलाकार भी लीड रोल में नजर आए हैं। बता दें, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म दिखाती है कि जब पूरी मनोयोग और जुनून के साथ काम किया जाता है, तो बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।

करोड़ों की कमाई और क्रिटिक्स की तारीफ

आज करोड़ों की कमाई और क्रिटिक्स की तारीफ के बीच 'धुरंधर 2' ने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ऐसे में फैंस को फिल्म के अगले भाग या किसी नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड के सितारे भी अब इसी तरह की क्वालिटी फिल्में देखने की उम्मीद करने लगे हैं।

बता दें, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की शुरुआत इतनी शानदार रही है कि ये भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में जल्दी ही टॉप पर पहुंच सकती है। 'धुरंधर 2' जैसी फिल्में असली घटनाओं से प्रेरणा लेकर बनाई जाती हैं, लेकिन उनमें ड्रामा और सिनेमाई मसाला भी भरपूर होता है।