मनोरंजन

कब है मिस्टर फैजू की शादी? अभिनेत्री युविका चौधरी ने दिखाया कार्ड, बोलीं- इतनी जल्दी

Mr. Faisu wedding card: इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू की शादी का कार्ड सामने आ गया है। अभिनेत्री युविका चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैजू की शादी के कार्ड की झलक दिखाते हुए बोलीं कि जिस दिन शादी है उस दिन मेरे घर में सतसंग है।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
Yuvika Choudhary show mr faisu wedding card reveals date is 19 october
मिस्टर फैजू ने युविका चौधरी को भेजा अपनी शादी का कार्ड (Photo Source- Instagram/yuvikachaudhary)

Mr. Faisu Wedding Date: सोशल मीडिया स्टार और टीवी पर्सनालिटी मिस्टर फैजू (Faisal Shaikh) के फैंस के लिए एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से अपनी लव लाइफ और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले फैसल शेख उर्फ फैजू आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अभिनेत्री और फैजू की करीबी दोस्त युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैजू की शादी के वेडिंग कार्ड का एक वीडियो शेयर कर शादी की डेट पर खुलासा किया है।

कार्ड के सामने आते ही यह साफ हो गया है कि मिस्टर फैजू की दुल्हनिया कौन बनने जा रही है और उनकी शादी की तैयारियां कितनी तेजी से चल रही हैं।

युविका चौधरी को मिला मिस्टर फैजू की शादी का कार्ड

युविका चौधरी द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में वह शादी का कार्ड हाथ में लेकर अपनी एक्साइटमेंट छुपा नहीं पा रही हैं। वीडियो की शुरुआत में युविका काफी उत्साहित अंदाज में कहती हैं, "ओए यह देखो! चलिए जी देखते हैं किसका कार्ड आया है। कैमरा पकड़िए जरा, हम देखते हैं। ओह माय गॉड! यह तो फैजू की शादी का कार्ड है। फाइनली वो शादी कर रहा है! फैजू वेड्स तानिया । मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा।

युविका ने आगे उस बातचीत को याद किया जब वह एक शो के दौरान साथ में समय बिता रहे थे। उन्होंने बताया, "हम लोग अपने शो के दौरान बहुत सारी बातें कर रहे थे। वहां फैजू ने मुझसे बोला था कि मैं बहुत जल्द शादी करने वाला हूं। तब मुझे लगा कि चलिए अच्छी बात है, पर मुझे यह बिल्कुल नहीं पता था कि यह इतनी जल्दी हो जाएगा! मैं फैजू के लिए बहुत खुश हूं और मैंने उससे कहा था कि तेरी शादी में बहुत मजे करेंगे।"

युविका ने आगे शादी की डेट को लेकर कहा, "अरे 19 अक्टूबर को है। उस दिन मेरी बेटी का जन्मदिन है और मेरे घर में सतसंग भी है। खैर सुबह सतसंग हो जाएगा। वैसे मेरी बेटी का जन्मदिन और फैजू का खास दिन दोनों एक ही दिन है, बहुत अच्छी बात है।" वेडिंग कार्ड के हिसाब से 18 अक्टूबर 2026 को शादी है और 19 अक्टूबर को रिसेप्शन रखा गया है। वहीं, इनविटेशन कार्ड में मोहम्मद मुदस्सिर और निकहत फातिमा के नाम हैं और लिखा है।

कौन हैं मिस्टर फैजू की होने वाली दुल्हन?

युविका के इस वीडियो ने इंटरनेट पर फैंस को भी खुश कर दिया है। शादी के कार्ड पर लिखा "फैजू वेड्स तानिया" नाम हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। जहां फैंस फैजू की इस नई शुरुआत से बेहद खुश हैं, वहीं कई लोग तानिया के बारे में और जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

फैजू के फैंस हमेशा से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए बेकरार रहते हैं। हालांकि फैजू ने खुद इस खबर पर अभी तक सीधा आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है, लेकिन युविका चौधरी के इस वीडियो के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। युविका ने वीडियो के आखिर में दोस्तों के साथ मिलकर शादी में खूब धमाल मचाने की बात भी कही है।

Updated on:
29 Sept 2026 10:15 am
Published on:
29 Sept 2026 09:49 am
Also Read
View All
छोटी स्कर्ट, बुर्का और डायपर को लेकर कृति सेनन ने शेयर की स्टोरी, कमेंट में एक ने बोला- पैसों का खेल दूसरे ने कहा- पब्लिसिटी

“मैंने पीछे से वार नहीं किया!”, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बेघर होने के बाद सिवेट तोमर आए LIVE, शहजाद पूनावाल पर लगाए आरोप

बादशाह ने फैंस को कहा शुक्रिया, तो लोगों ने लगाए कयास, किसी ने लिया ईशा रिखी का नाम, तो कोई बोला- भाई गलत कदम मत उठाना

“पार्टनर ही नीचा दिखाता था”, ‘बिग बॉस 20’ में उदिति सिंह ने बताई ब्रेकअप की असली वजह, लगाए कई आरोप

नस्लभेद विवाद के बाद यूट्यूबर परमवीर बेनीवाल ने अपनी कमाई का किया खुलासा, बोले- ‘क्या अभी भी नौकरी दे रहे हैं?’