मनोरंजन

कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ ने ऑडियंस को किया फुली इम्प्रेस, ट्विटर पर हो रही जमकर वाहवाही

Zwigato Twitter Review : नंदिता दास के निर्देशन में बनी कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ओपनिंग डे पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच यूजर्स ट्विटर पर जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2023, 3:10 PM IST
zwigato_twitter_review_kapil_sharma_nandita_das_film_impresses_audience_know_first_day_opening_collection.png

डायेरक्टर नंदिता दास (Nandita Das) की फिल्म 'ज्विगाटो' (Zwigato) 17 मार्च यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। इसमें वे कपिल मानस के रोल में फूड डिलीवरी ब्वॉय बने हैं। जबकि एक्ट्रेस शाहाना ने उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी की भूमिका निभाई है। नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म 'ज्विगाटो' एक डिलीवरी एजेंट की लाइफ में आने वाली तमाम प्रॉबल्म्स पर बेस्ड है जो महामारी के बाद के दौर में रेटिंग और डिलीवरी नंबरों के साथ बने रहने के लिए संघर्ष करता है।


जाहिर है कि कपिल शर्मा की यह फिल्म 'ज्विगाटो' टोरंटो और बुसान फिल्म फेस्टिवल्स में प्रीमियर हो चुकी है। जिसके बाद से ही यह चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि 'ज्विगाटो' अब सिनेमाघरों में है। इसने अपनी दमदार कहानी और परफॉर्मेंस से रिलीज के पहले ही दिन इंडियन ऑडियंस के दिल को छू लिया है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर (Zwigato Twitter Review) पर जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कपिल शर्मा की एक्टिंग को सराह रहे हैं।A

यह भी पढ़े - रानी मुखर्जी को बड़ा झटका, रिलीज होते ही HD प्रिंट में लीक हुई 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे'

इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने 'ज्विगाटो' की तारीफ करते हुए लिखा है, '#ज्विगाटो वह कहानी है जिसे एक परिवार ने सबसे अच्छे तरीके से बताया है। फिल्म ऐसे मोमेंट्स से भरी हुई है जो आपको गहराई से सरप्राइज करती है। नंदिता दास अपना सिनेमा लाती हैं। कपिल शर्मा एक रिविलेशन हैं और बेस्ट हैं। प्राउड मोमेंट।' एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'ग्रेट डे बेस्ट विशेज टू ज्विगाटो टीम।'



पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल भी 'ज्विगाटो' में कपिल शर्मा की शानदार परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, 'आज मैंने इंडिया के फनी मैन की एक बिल्कुल नई साइड देखी है जो हमेशा मुस्कुराता रहता है और सभी को हंसाता है। क्या परफॉर्मेंस है, फिल्म का हर मिनट पसंद आया। बेहतरीन कहानी, शानदार निर्देशन और बेहतरीन कलाकार। #ज्विगाटो जरूर देखनी चाहिए!'


गौरतलब है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा की तीसरी फिल्म 'ज्विगाटो' को ओपनिंग डे पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह फिल्म आज ही थिएटर्स में रिलीज हुई है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। ऐसी परफॉर्मेंस देखकर यही उम्मीद की जा रही है कि 'ज्विगाटो' वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

यह भी पढ़े - रानी मखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के मुरीद हुए शाहरुख खान, रिलीज से पहले की ये अपील

Published on:
Also Read
View All
पाकिस्तान में भी बजा ‘रामायण’ का डंका, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर

‘इतना नीचे गिर गईं एक हेंपर जीतने के लिए’, तारा सुतारिया के विवाद पर तंज कसना जान्हवी कपूर को पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास

‘कंगना रनौत मत बनो’, तहसीन पूनावाला ने प्रियंका चाहर चौधरी को दी सलाह, एक्ट्रेस पर भी किया कमेंट

‘भगवान में विश्वास है, लेकिन धार्मिक नहीं हूं’, भगवान के अस्तित्व पर कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की राय अलग, एक बोलीं- सिर्फ आस्था है

नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस