एटा

बंदिश बढ़ी तो एक ही फंदे से लटक कर चाची-भतीजे ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव सफदलगढ़ के बाहर बुधवार सुबह 11 बजे एक आम के पेड़ पर फंदे से लटके महिला और युवक के शव मिलने से कोहराम मच गया।

2 min read
Feb 11, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, चाची, भतीजे ने किया सुसाइड

बुधवार को एटा के मलावन थानाक्षेत्र के पुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास ही एक रस्सी के सहारे एक युवक और महिला का शव लटक रहा था। घरवालों ने बताया कि मंगलवार रात दोनों अचानक अपने घर से लापता हो गए थे।

लड़के ने पिता को मोबाइल पर कहा था कि मुझे खोजने की कोशिश मत करना, मैं लौट आऊंगा। ग्रामीणों के मुताबिक चाची-भतीजा दोनों पड़ोसी थे और दोनों के प्रेम संबंध थे। युवक अपनी प्रेमिका को ‘चाची’ कहकर बुलाता था और वह उससे उम्र में 8 साल बड़ी थी।

ये भी पढ़ें

गोरखपुर में 15 साल के भतीजे के साथ भागी 35 साल की चाची, शादी करने के पहले ही पुलिस ने दबोचा

चाची से चल रहा था रमन का अफेयर

जानकारी के मुताबिक मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव के रामेंद्र के बेटे रमन की छह महीने पहले शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक रमन का अफेयर पड़ोस में रहने वाले जोगेंद्र की पत्नी रोशनी से चल रहा था। महिला उसकी रिश्ते में चाची लगती थी। रोशनी की 2015 में शादी हुई थी।

मंगलवार की रात अचानक चाची और भतीजा हुए गायब

दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी जब परिजनों को हुई तो युवक के घर वालों ने उसकी शादी करा दी। शादी के बाद भी दोनों के प्रेम संबंध में कोई रुकावट नहीं आई और पहले की तरह ही मिलना जुलना जारी रहा।

इस वजह से दोनों परिवारों में कई बार झगड़ा और कहासुनी भी हुआ। युवक के पिता रामेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम रमन बिना बताए घर से कहीं निकल गया। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पता चला कि रोशनी भी काफी देर से गायब है।

गाँव के बाहर एक ही रस्सी से चाची, भतीजा का शव लटकता दिखा

रामेंद्र ने जब रमन के मोबाइल पर कॉल किया तो उसे कहा कि सुबह तक खुद ही लौट आउंगा। दोनों के गायब होने से परेशान परिजन ने पुलिस को सूचना दी। रात भर दोनों की खोजबीन होती रही इसी दौरान बुधवार सुबह गांव के बाहर करीब एक ग्रामीण ने पेड़ से दो शव लटकते हुए देखा।

उसने ग्रामीणों को आवाज लगाई जब सभी वहां पहुंचे तो देखे कि रोशनी और रमन एक ही फंदे से लटक रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों के घरों में कोहराम मच गया।

दोनों के परिवार में मचा कोहराम, पीएम के लिए भेजा गया शव

रोशनी के पति जोगेंद्र ने बताया 2015 में रोशनी ने मुझसे लव मैरिज की थी। इसी दौरान 4 साल पहले उसका रमन से अफेयर शुरू हो गया। रोशनी और जोगेन्द्र से तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा ऋतिक 8 साल, मंझली बेटी दिव्या 6 साल और सबसे छोटा बेटा दीनू अभी सिर्फ 4 साल का है।

वहीं रमन गांव में ही रहता था, पत्नी को जब उसकी मौत की सूचना मिली तो वह बदहवास हो गई। माँ, बाप का भी बुरा हाल है।थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें

पत्नी काली थी…तभी गला दबाकर मार डाला, ससुराल वालों से बोला – करंट लगा है

Updated on:
12 Feb 2026 12:42 am
Published on:
11 Feb 2026 11:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर