एटा

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक और टेंपो, तीन की मौत, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

घटना रिजोर थाना क्षेत्र में स्थित बाकलपुर पुलिया के पास की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 2:07 PM IST
accident
accident

एटा। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर से देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक और टेम्पो आ गए। इस दौरान एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन टेम्पो सवार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मामला रिजोर थाना क्षेत्र में स्थित बाकलपुर पुलिया के पास का है।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक रिजोर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड के बाकलपुर गांव की पुलिया के पास एक टेंपो में सवार होकर करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग दावत खाने जा रहे थे। इसी दौरान एटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गई। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की व ऑटो सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सकीट थाना क्षेत्र निवासी विरमा देवी के रूप में हुई है। वहीं मोटरसाइकिल सवार दोनों मृतक कासगंज जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनमें से एक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। दुर्घटना में घायल तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों को इलाज के लिए भेजा है।

Published on:
Also Read
View All