एटा

बसपा नेता के भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल

कथित तौर पर बसपा नेता के भाई का ऑडियो वायरल हो रहा है। एसपी बोले- गंभीर मामला है, होगी सख्त कार्रवाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 3:37 PM IST
Audio Viral
बसपा नेता के भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल

एटा। बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता के भाई पर जान से मारने और फर्जी मुकदमो में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस बाबत एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। पुलिस जांच में जुट गई है, कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

धमकी देने का ऑडियो वायरल

पूरा मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बाबूगंज का है। रिजवान नाम के युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बसपा नेता जहीर अहमद के भाई असलम उर्फ चिंटू पर आरोप लगाया है कि फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फर्जी मुकदमो में फंसाने की धमकी दी है। आरोप है कि इसके बाद असलम दबंगई दिखाते हुए रिजवान के घर में घुस आया और जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया हालांकि गोली मिस हो जाने के चलते पीड़ित की जान बच गई।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने थाना कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक रिजवान का परिवार दहशत में है।

एसपी क्राइम राहुल कुमार के मुताबिक ये बहुत ही गंभीर मामला है। इसकी जांच चल रही है। आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All