
Sawan Shivratri पर सपेरों से मुक्त कराए 33 सांप, जानिए हैरान करने वाला सच
आगरा। श्रावण महीने के दौरान वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग द्वारा किए गए एंटी पोचिंग रेड में आगरा के तीन अलग-अलग मंदिरों के बाहर सपेरों से 33सांपों को जब्त किया गया। मुक्त कराये गए सारे सांप इस समय वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू फैसिलिटी में उपचार एवं देख रेख में हैं।
यह भी पढ़ें- नन्ही समृद्धि के हौसले को सलाम, शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए जुटाया फंड
सोमवार को आगरा में मनकामेश्वर, बलकेश्वर और रावली मंदिरों के बाहर सपेरों की अवैध हिरासत से 33 सांप पकड़े गए। वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग द्वारा किए गए पूरे दिन के एंटी पोचिंग रेड में कुल 24 कोबरा, 5 रैट स्नेक, 3 कॉमन सैंड बोआ और एक रेड सैंड बोआ शामिल है। इन सभी सांपों को बचाया गया और पूर्ण चिकित्सीय परीक्षण के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू फैसिलिटी लाया गया।
यह भी पढ़ें- अधिकारी AC में मासूमों को पंखा तक नसीब नहीं, देखें वीडियो
सांप दयनीय स्थिति में थे, विशेष रूप से कोबरा जिनकी विश ग्रंथियों को क्रूरता से निकाल दिया गया था, हालांकि रेड के दौरान टीम को एक रैट स्नेक और एक कोबरा मिले, जो कि पहले से ही भोजन नॉ मिलने के कारण दम तोड़ चुके थे। वन्यजीव संरक्षण संस्था के पशु चिकित्सक वर्तमान में प्रत्येक सांप का इलाज कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- स्कूल छोड़ने के बहाने युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, आस्था के नाम पर सांपों का अवैध शिकार देश भर में जारी है। यद्यपि वे भारतीय पौराणिक कथाओं और संस्कृति में पूजनीय हैं, लेकिन यह विडंबना है कि इन बहुत से जानवरों को सरासर क्रूरता और मौद्रिक शोषण के अधीन किया जा रहा है। सांपों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए इस तरह की प्रथाओं पर अंकुश लगाना महत्वपूर्ण है।
Published on:
30 Jul 2019, 9:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.