31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल छोड़ने के बहाने युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

पीड़िता को बेहोशी की हालत में स्कूल के गेट पर छोड़ भागा आरोपी।परिजनों ने दर्ज कराया आरोपी के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने छात्रा का कराया मेडिकल, आरोपी गिरफ्तार।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 30 Jul 2019, 4:54 PM IST

Rape

स्कूल छोड़ने के बहाने युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

आगरा। जनपद के थाना बाह क्षेत्र के एक गांव में स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में विद्यालय के गेट पर छोड़कर भाग गया। वहीं परिजनों ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Yogi Cabinet में फेरबदल जल्द, ब्रज से दो नए चेहरों को मिल सकती है जगह

क्या है मामला

थाना बाह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय छात्रा के साथ सोनू पुत्र उमाशंकर निवासी अलबेलीपुरा पर बलात्कार का आरोप लगा है। आरोप है कि जब पीड़िता अपने घर पर बैठी थी तभी सोनू मोटर साइकिल लेकर आया और उसे स्कूल छोड़ने का बहाना कर ले गया। आरोप है कि युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ी तो आरोपी युवक सोनू उसे विद्यालय के गेट पर छोड़ कर भाग गया।

यह भी पढ़ें- अजब गजब: मंदिर में नंदी पी रहे दूध, श्रद्धालुओं की लगी कतार, देखें वीडियो

बेहोशी की हालत में छात्रा को पड़ा देख स्कूल के शिक्षकों ने इसकी सूचना छात्रा परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को होश में आने के बाद अपने साथ घटी घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराने आगरा भेजा। साथ ही आरोपी युवक के घर दबिश देकर उसे तत्काल गिरफ्तार कर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश