
अजब गजब: मंदिर में नंदी पी रहे दूध! श्रद्धालुओं की लगी कतार, देखें वीडियो
आगरा। आगरा की एक कॉलोनी में नंदी के दूध पीने की चर्चा है। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि नंदी की मूर्ति के सामने दूध की चम्मच लगाने पर धीरे-धीरे चम्मच खाली हो जा रही है। वहीं कॉलोनी के रहने वाले कई लोग भी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने नंदी को अपने हाथ से दूध पिलाया है।
दरअसल दयालबाग बसेरा स्थित सूर्य एन्क्लेव में सोमवार देर राज नंदी के दूध पीने की चर्चा फैल गई। देखते ही लोग मंदिर पहुंचने लगे औक नंदी को दूध पिलाने लगे। मंदिर में स्थित नंदी की मूर्ति के सामने दूध की चम्मच लगाई तो वह दीरे-धीरे खाली हो जा रही। स्थानीय निवासी तेजवीर दिवाकर भी अपने परिजनों संग मंदिर पहुंचे और उन्होंने दावा किया कि उन्होंने भी नंदी को दूध पिलाया है।
Published on:
30 Jul 2019, 2:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.