एटा

शर्मनाक: एटा में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

यूपी के एटा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों पर एक महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने के आरोप लगे हैं। महिला का आरोप है कि उसे निर्वस्त्र कर न केवल पीटा गया, बल्कि बेइज्जत भी किया गया। वहीं पुलिस को तहरीर देने के बाद भी आरोपी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2022, 11:41 AM IST
dabang-beaten-women-in-etah.jpg
,,

यूपी के एटा जिले की कोतवाली अलीगंज क्षेत्र निवासी एक महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि सुबह वह अपने खेतों में पानी लगाने गई थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही दबंग राजेश वर्मा, भगवान सिंह समेत उनके परिवार के लोग पहुंच गए और खेतों में पानी लगाने का विरोध करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। खेतों पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर उसे निर्वस्त्र कर दिया। मौके पर मौजूद उसके बेटों ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो दबंग राजेश के परिवार के लोगों ने मोबाइल छीन लिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा को तहरीर देने का दावा किया। जबकि मीणा तहरीर नहीं मिलते की बात कह रहे हैं।

दरअसल, पूरा मामला एटा जिले की कोतवाली अलीगंज का है। जहां 12 जून की सुबह पीड़ित सुधीर कुमार पुत्र लटूरी सिंह (निवासी मोहल्ला लुहारी दरवाजा) ने बताया कि उसकी पत्नी व पिता, बहन और बच्चे सरौठ रोड स्थित अपने खेतों पर पानी लगाने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक झब्बूलाल, मालीखान, रनवीर, राजेश, प्रदीप (जिनसे खेत को लेकर विवाद चल रहा है) लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, तमंचा लेकर वहां आ धमके। उन्होंने पिता, पत्नी, बहन और बच्चों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कीं। जबकि उसकी पत्नी को निर्वस्त्र करते हुए बेइज्जत किया गया।

पीड़ित पक्ष को सता रहा दोबारा हमले का डर

पीड़ित ने बताया की पुलिस को फोन किया तो वह भी समय पर नहीं पहुंची। उसके बाद वे लोग खुद थाने पहुंचे। जहां से मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। उन्होंने तहरीर अलीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा का दावा किया है। साथ ही कहा कि आरोपी पक्ष बहुत दबंग है। डर है कि उनके साथ दोबारा से कोई घटना घटित हो सकती है।

पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

वहीं, इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा नहीं लिखने के आरोप पर एटा पुलिस ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को अवगत कराया गया है। उक्त संबंध में तहरीर नहीं मिली है। अगर पीड़ित पक्ष थाने में लिखित शिकायत देता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All