एटा

महिला वकील के साथ अश्लील हरकत, आरोपी दबोचा

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता का आरोप है कि जब उन्होंने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो दबंग ने कैंची से हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 5:09 PM IST
lawyer
महिला वकील के साथ अश्लील हरकत, आरोपी दबोचा

एटा। प्रदेश में महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एक बार फिर एटा से सामने आया है जब एक दबंग ने घर से कोर्ट जा रही सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के साथ अश्लील हरकतें कर दीं। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता का आरोप है कि जब उन्होंने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो दबंग ने कैंची से हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी।

दो लोग हुए घायल

शाशकीय अधिवक्ता के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद शोर-शराबे की आवाज सुनकर उनके पति पत्नी को बचाने आये तो दबंग ने उनके पति व एक अन्य शख्श को कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। बीच बचाव में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के घर से न्यायालय जाते समय अक्सर उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता रहता था और विरोध करने पर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देता था। जबकि वो इस दबंग बदमाश से डरके मारे कुछ कहती नहीं थीं।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की पूरी जानकारी पीड़िता ने जब साथी अधिवक्ताओं को दी जिसके बाद अधिवक्ताओं में भारी रोष है। वहीं इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस के आला अधिकारियों से की है, जिसके बाद कोतवाली नगर में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अशोक कुलश्रेष्ठ को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
16 Jun 2019, 5:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All