8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम दिलाने के बहाने करना चाहता था किशोरी से गंदा काम, सूझ बूझ से बची

वहीं किशोरी के परिजनों को चाइल्ड लाइन और आरपीएफ ने सूचना दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Jun 2019, 3:56 PM IST

Child Line

काम दिलाने के बहाने करना चाहता था किशोरी से गंदा काम, सूझ बूझ से बची

मथुरा। मजदूर पिता से मिलकर वापस लौट रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। चाइल्ड लाइन और आरपीएफ पुलिस को किशोरी ने जब अपनी पीड़ा सुनाई तो पैरों तले ज़मीन खिसक गई। वहीं किशोरी के परिजनों को चाइल्ड लाइन और आरपीएफ ने सूचना दे दी है। माता पिता के आने के बाद किशोरी को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Big News यमुना एक्सप्रेस वे पर भयानक हादसा, छह की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

ये है मामला

बता दें कि उदयपुर की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी अपने पिता से मिलने के लिए गयी और उसी दिन ट्रैन में बैठकर वापस घर के लिए निकली। ट्रेन में उसे एक लड़का मिला और वह किशोरी को काम दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए निकल पड़ा लेकिन बीच रास्ते में लड़के ने किशोरी के साथ गलत हरकत शुरू कर दी। ट्रेन जैसे ही मथुरा पहुँची तो किशोरी ने किसी तरह से ट्रेन से उतर कर आरपीएफ को सूचना दी। चाइल्डलाइन की मदद से किशोरी के परिजनों को सूचना दी लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किशोरी के साथ इस तरह की हरकत करने वाला कौन था और कहाँ का था, फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- IPS अधिकारी ने गौहत्या रोकने के लिए मुस्लिमों को दिलाई ये शपथ, देखें वीडियो

तीन दिन पहले निकली घर से

मथुरा रेलवे चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सईद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लड़की उदयपुर की रहने वाली है और इसके पिता सुमेरपुर में राज मिस्त्री का काम करते हैं। यह अपने पिता से 3 दिन पहले मिलने गई थी और मिलकर जब वापस आ रही थी तो एक लड़का ट्रेन में मिला और ऐसे काम दिलाने के बहाने ले जा रहा था, इसके साथ गलत हरकत करने लगा और उसने जैसे-तैसे दूसरे डब्बे में जाकर अपने साथ अनहोनी होने से बचाया। परिजनों को सूचना दे दी है जैसे ही परिजन आ जाएंगे परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- देशभर के चुनिंदा मॉडल्स ने ताजनगरी में बिखेरा फैशन का जलवा, पढ़िए विजेताओं की सूची, देखें वीडियो

सौतेली माँ पीटती है और खाना नहीं देती

वहीं जब किशोरी से बात की गई तो किशोरी ने बताया कि मेरी सौतेली माँ है और मुझे मारती है पीटती है और खाना भी नहीं देती। पापा की याद आ रही थी तो मिलने चली गई। पापा भी मेरी सौतेली माँ से कुछ नहीं कहते क्योंकि उनकी मजबूरी है।