8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर के चुनिंदा मॉडल्स ने ताजनगरी में बिखेरा फैशन का जलवा, पढ़िए विजेताओं की सूची, देखें वीडियो

- स्टार लाइफ मिस्टर एंड मिस इंडिया-2019 ग्रांड फिनाले में सौंदर्य व प्रतिभा संगम- गरीब बच्चों की सहायतार्थ व समग्र उत्थान हेतु किया ग्रांड फैशन शो आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Jun 2019, 3:22 PM IST

fashion show

फैशन शो

आगरा। गरीब बच्चों की सहायता व समग्र उत्थान हेतु कार्यरत चाइल्ड हेल्प फाउंडेशन (मुंबई) की सहायतार्थ शनिवार रात फतेहाबाद रोड स्थित होटल रिट्रीट में स्टार लाइफ मिस्टर एंड मिस इंडिया-2019 ग्रांड फिनाले (फैशन शो) आयोजित किया गया। मुंबई, पुणे, दिल्ली, बेंगलुरु व हैदराबाद समेत देश के 25 शहरों से ऑडीशन के बाद 6 हजार में से चयनित 70 मेल- फीमेल मॉडल्स ने जब रैम्प पर अद्भुत डिजाइंस के साथ सौंदर्य, प्रतिभा व फैशन का जलवा बिखेरा तो युवाओं के साथ-साथ उम्रदराज लोगों के दिल की धड़कनें भी बढ़ गईं। रंग -बिरंगी रोशनी व गीत संगीत के धूम-धड़ाके के मध्य मॉडल्स की रैम्प वॉक ने चार चांद लगा दिए। सभागार आह वाह के साथ सीटियों व तालियों से गूंजता रहा।

ये हैं विजेता

इंट्रोडक्शन, क्वेश्चन आंसर, डिजाइनर, वॉक, टैलेंट व पोजिंग समेत देर रात तक चले छह राउंड के बाद धरम सवलानी को स्टार लाइफ मिस्टर इंडिया और निमिषा को स्टार लाइफ मिस इंडिया -2019 का ताज पहनाया गया। अभिनव और श्रद्धा तिलेकर फर्स्ट रनर अप तथा रेहान और कोमल सेकंड रनर अप रहे। इनके साथ 18 सब टाइटल भी प्रदान किए गए।

इनकी ड्रेस का प्रदर्शन
फैशन शो में सना खान (नागपुर), सफीना खान व विकास जैसवाल (लखनऊ) और विक्की सैनी व विपिन अग्रवाल (दिल्ली) द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस का प्रदर्शन किया गया। दिल्ली की शिल्की रचित छाबड़ा ने शो के लिए ज्वेलरी डिजाइन की। शो के डायरेक्टर खिजार हुसैन (मुंबई) रहे।

निर्णायक मंडल

स्टार लाइफ मिस इंडिया-2018 स्वाति सिंह राजपूत (दिल्ली), स्टार लाइफ मिस्टर इंडिया-2018 अर्चित बात्रा (पंजाब), टॉप फैशन मॉडल श्वेता सिंह चौधरी (दिल्ली) एवं टीवी सेलिब्रिटी हर्ष खुल्लर (दिल्ली) निर्णायक मंडल में शामिल रहे। स्टार लाइफ प्रोडक्शंस के डायरेक्टर हेमंत गर्ग व मार्केटिंग हेड अनुषा गोयल ने सभी का स्वागत किया।