Animal market agreement from arbitrarily contractor
कासगंज। उत्तर प्रदेश में गौहत्या बड़ी समस्या है। इसे रोक पाना पुलिस के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। आईपीएस अधिकरी अशोक कुमार ने कासगंज में अनोखी पहल की है। गौहत्या के लिए बदनाम भरगैन कस्बा में उन्होंने मुस्लिमों से बातचीत की। फिर शपथ दिलाई कि न तो गौकशी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। इस तरह के अभियान की हर ओर सराहना की जा रही है।
आवारा गौवंश को गौशाला में भेजेंगे उत्तर प्रदेश में गौरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं। इसी क्रम में कासगंज के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल पूरी तरह से एक्शन में हैं। उन्होंने पिछले दिनों गौकशी के मामले में बहुचर्चित कस्बा भरगैन में खुली चौपाल लगाई। वहां के निवासियों को हाथ उठाकर शपथ दिलाई- न गौकशी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। साथ ही कहा गया जो भी गौवंश आवारा दिखाई तो उसे गौशाला में रक्षित करेंगे।
उन्होंने बताया कि पटियाली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन में शासन-प्रशासन के काफी प्रयासों के बावजूद भी गौवंश संरक्षण का अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। नगर में आए दिन गौवंश की शिकायतें प्रशासन को मिल रही हैं। कई नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। गौसंरक्षण के लिए ही लोगों को शपथ दिलाई है। इसका परिणाम दिखाई देगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक ने जुआ और सट्टा बंद कराने के लिए भी अभियान चला रखा है। सटोरियों को भी शपथ दिलाई थी। जो सटोरिये नहीं माने, उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस मौके पर नगर पंचायत भरगैन के पूर्व चेयरमैन नफीस अहमद कालिया ने कहा कि गौवंश की सेवा ही इंसानियत की सेवा है। इस दौरान बीएच खान, हाजी अहमद अली, तोहीद आलम, सफी आलम, हबीव खां, एम आर खान, निजाम खां, हाजी रिजवान, इक़बाल खान आदि उपस्थित रहे।