एटा

सब्जी व्यापारी का नाले में मिला शव, लूट के बाद हत्या की आशंका

कमल सिंह पर 25000 रुपए थे, परिजनों को लगता है कि ये 25000 की नकदी ही उसकी मौत की वजह बनी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 5:28 PM IST
Etah Crime
सब्जी व्यापारी का नाले में मिला शव, लूट के बाद हत्या की आशंका

एटा। थाना मारहरा क्षेत्र स्थित बिजलीघर के पास शनिवार को नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान हजरत नगर गांव निवासी सब्जी व्यापारी कमल सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने लूट के बाद हत्या की जताई आशंका

पूरा मामला थाना मारहरा क्षेत्र के बिजलीघर का है। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि हजरत नगर गांव निवासी कमल सिंह बीते शुक्रवार की शाम को मारहरा कस्बा के बाजार में सब्जी की दुकान पर गए हुए थे। रात में घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, तब सब्जी विक्रेता कमल सिंह की तलाश शुरू की तो उनका शव मारहरा बिजलीघर के पास नाले में पड़ा हुआ मिला। देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम लग गया और वहीं मृतक के शव को देखकर परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। कमल सिंह पर 25000 रुपए थे, परिजनों को लगता है कि ये 25000 की नकदी ही उसकी मौत की वजह बनी।

वहीं इस मामले में एएसपी संजय कुमार के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच की जा रही, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All