एटा

फसल में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत

किसान ने अपने खेत में आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खुले बिजली के तार बिछा रखे थे। उसमें एलटी लाइन का बिजली करंट छोड़ रखा था। इस लापरवाही ने दूसरे किसान की जान ले ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 6:47 PM IST
farmer
फसल में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत

एटा। खेत में खुले तार छोड़ना जानलेवा हो सकता है। ऐसा ही एक मामला एटा से सामने आया है। खेत में पानी लगाने गए किसान की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने खेत में खुले तार बिछाने वाले दूसरे किसान के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

क्या है मामला

जनपद एटा के थाना जशरथपुर क्षेत्र के अंतर्गत परधनापुर गांव में एक किसान की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। किसान ने अपने खेत में आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खुले बिजली के तार बिछा रखे थे। उसमें एलटी लाइन का बिजली करंट छोड़ रखा था। यह लापरवाही एक दूसरे किसान हरिश्चंद्र शाक्य को उस समय भारी पड़ गयी जब किसान को पानी लगते वक्त तार छू जाने से किसान की मौत हो गई। किसान हरिश्चंद्र अपने खेत में पानी लगाने गया था तभी पानी लगा रहे किसान के सिर में तार छू जाने से करंट लग गया। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर गांव में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जब पुलिस को सूचना देनी चाही तो बीएसएनएल नेटवर्क की सेवाएं ध्वस्त होने के कारण पुलिस को सूचना देर से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All