31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से यूपी की इस जेल में शिफ्ट किए गए 30 खूंखार कैदी, विशेष विमान से पहुंचे

एक विशेष विमान में 30 कैदियों को को लाया गया। विमान आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 4:43 PM IST

Jail

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से यूपी की इस जेल में शिफ्ट किए गए 30 खूंखार कैदी, विशेष विमान से पहुंचे

आगरा।जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सरकार वहां के बदलते हालातों को संभालने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। इसी दिशा में सरकार वहां की जेलों से कई खूंखार कैदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट कर रही है। आगरा के केंद्रीय कारागार में भी जम्मू कश्मीर से 30 खूंखार कैदी शिफ्ट किए गए हैं।

गुरुवार दोपहर जम्मू-कश्मीर से एक विशेष विमान में 30 कैदियों को को आगरा लाया गया। विमान आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड किया। खेरिया एयरपोर्ट से केंद्रीय कारागार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कड़ी सुरक्षा के बीच कैदियों को लाया गया। पूरे रूट पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। केंद्रीय कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में इन कैदियों को रखा गया है। जेल के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीएसी के साथ स्वाट और पुलिस तैनात की गई है।

वहीं डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी इस मामले में जानकारी देने बचते नजर आए, उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश