एटा

मीटिंग में चले जमकर लाठी डंडे, आधा दर्जन लोग हुए घायल, देखें वीडियो

सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अलीगंज में एडमिट कराया, जहां एक व्यक्ति की गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2019, 7:08 PM IST
Etah Crime
मीटिंग में चले जमकर लाठी डंडे, आधा दर्जन लोग हुए घायल, देखें वीडियो

एटा। एक राशन कोटे के मतदान मीटिंग के दौरान मतदान प्रक्रिया में प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की मिली भगत और धांधली की सूचना मिलने के चलते लोगों में आक्रोश पनप गया। देखते ही देखते राशन मतदान की मीटिंग में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चलने लगे, आधा दर्जन से ज्यादा महिला और लोग इसमें घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अलीगंज में एडमिट कराया, जहां एक व्यक्ति की गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अब पुलिस के आलाधिकारी घायलों का मेडिकल कराकर मुक़दमा दर्ज करा कर पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

यहां का है पूरा मामला

पूरा मामला थाना अलीगंज क्षेत्र के जानीपुर गांव का है, जहां आज राशनकोटे की खुली बैठक हो रही थी। मतदान प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक अलीगंज के सचिव प्रभात यादव और अखिलेश कुमार बघेल एडीओ आईएसडी गांव जानीपुर पहुंचे। आरोप है कि प्रधान और ब्लॉक कर्मी मिली भगत करके प्रधान पक्ष के पुष्पेंद्र को जिताने की कोशिश करने लगे। इसके बाद एक पक्ष में नाराजगी बढ़ने लगी और एक पक्ष ने मतदान का विरोध किया। फिर क्या था दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तो मामला तूल पकड़ गया। एक पक्ष को लगा कि ये कार्रवाई सिर्फ दिखावा है, तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसीके चलते दोनों तरफ से गालीगलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे।

झगड़े में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में 2 महिलाएं भी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में एडमिट कराया और वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस होती तो निश्चित ही ये विवाद नहीं होता। अब पुलिस जांचकर कर कार्रवाई की बात कह रही है।

Published on:
Also Read
View All