मासूम के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए दरिंदे ने रेप के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक में बांध कर पशुओं के चारा खाने वाले स्थान पर फेंक कर दरिंदा फरार हो गया।
एटा। भाई दूज से पहले उत्तर प्रदेश में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। घर में सो रही चार वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मासू्म का शव गांव में ही घर से कुछ दूरी पर पशुओं को चारा जालने वाली नांद में पड़ा मिला। सूचना लगते ही गांव में कोहराम मच गया। त्यौहार के बीच हर किसी की आंखें नम हैं और सीने में गुस्सा भी है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
दुष्कर्म के बाद हत्या
मामला एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र के पिपहरा गांव का है। जहां पहली क्लास की चार वर्षीय मासूम बच्ची को घर से सोते समय अगवा कर लिया गया। मासूम के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए दरिंदे ने रेप के बाद मासूम की हत्या कर दी। मासूम के शरीर पर कई गंभीर घाव मिले। शव को प्लास्टिक में पैक कर घर के बाहर फेंक कर अज्ञात आरोपी फरार हो गया। एसएसपी, एएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
आरोपी की तलाश
बच्ची का शव घर के बाहर मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठी हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये। एसएसपी का कहना है कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मासूम की हत्या के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं इस सनसनीखेज घटना के बाद एसएसपी ने घटना के जल्द खुलासे की बात कही है।