एटा

‘वो’ के लिए पति बना जल्लाद, पत्नी, बेटी और बेटे को जिन्दा जलाकर मार डाला, देखें वीडियो

उसने अपनी पत्नी, बेटी और बेटा को जिन्दा जलाकर मार डाला।

less than 1 minute read
Jun 13, 2019
Death
‘वो’ के लिए पति बना जल्लाद, पत्नी, बेटी और बेटे को जिन्दा जलाकर मार डाला, देखें वीडियो

एटा। जुर्म के पीछे तीन मुख्य कारण होते हैं- जर, जोरू और जमीन। एटा में जोरू यानी महिला के चक्कर में पति हैवान बन गया। उसने अपनी पत्नी, बेटी और बेटा को जिन्दा जलाकर मार डाला। पीड़ित के परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में हैंडपम्प पर ताला, है कोई देखने वाला, देखें वीडियो

साढ़े चार साल पहले हुई थी शादी
थाना देहात कोतवाली के उज्जेपुर गाँव की घटना है। कासगंज जिले के गांव बकराई निवासी (26 वर्षीय) कांति देवी की शादी साढ़े चार साल पूर्व गांव उज्जेपुर निवासी अवधेश से हुई थी। शादी के बाद बेटा लविश (चार साल) और बेटा आर्शी (दो साल) हुए। सब ठीक चल रहा था कि अवधेश के गांव की ही किसी महिला से अवैध संबंध हो गए। वह अवैध संबंधों में इतना डूब गया कि घर पर आना छोड़ दिया। महिला के यहीं रहने लगा और वहीं खाना खाता था।

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि एक ही चैंबर में 10 वर्ष तक साथ काम करने वाले ने ही कर दी दरवेश यादव की हत्या

अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या
बकौल सुधा, मेरी बेटी ने अवैध संबंधों का विरोध किया। इसके बाद भी अवधेश मानता नहीं था। बार-बार टोकने से नाराज होकर अवधेश ने गुरुवार की सुबह मेरी बेटी, धेवती और धेवता को आग में जिन्दा जला दिया। तीनों की मौत हो गई। इसके बाद अवधेश फरार हो गया। थाना देहात कोतवाली ने अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Updated on:
13 Jun 2019 03:02 pm
Published on:
13 Jun 2019 02:28 pm