एटा

कैम्प लगाकर एटा एसएसपी ने की कावड़ियों की सेवा, देखें वीडियो

एटा एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कांवड़ियों को जलपान कराया साथ ही हेल्थ चेकअप कैम्प लगवाए।
less than 1 minute read
Feb 21, 2020
कैम्प लगाकर एटा एसएसपी ने की कावड़ियों की सेवा, देखें वीडियो
कैम्प लगाकर एटा एसएसपी ने की कावड़ियों की सेवा, देखें वीडियो

एटा। पूरे देश में आज महाशिवरात्रि पर्व देवों के देव महादेव पर कांवड़ चढ़ाई जा रही हैं। एटा पुलिस ने इस दौरान कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं। खुद एटा एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कांवड़ियों को जलपान कराया साथ ही हेल्थ चेकअप कैम्प लगवाए।

इस विशेष अवसर पर जनपद के वरिष्ठ चिकत्सक डॉ0 रामविलास शर्मा ने कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं सुविधाएं दीं। कांवड़ यात्रा के दौरान एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह स्वयं कमान संभाले हुए नजर आए। पैलेस चौराहे पर अधीनस्थों के साथ लगातार भ्रमण करते दिखे और जनपद के लोग एटा पुलिस की प्रशंसा करते दिखे।

Updated on:
21 Feb 2020 03:06 pm
Published on:
21 Feb 2020 03:06 pm