एटा

#MeToo में फंसा तांत्रिक, महिला ने किया हैरान करने वाला खुलासा

एक तांत्रिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, चूंकि मामला पांच वर्ष पुराना है और अब आकर उजागर हुआ है इसलिए लोग इसे #MeToo से जोड़ कर देख रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 5:34 PM IST
Feature image

एटा। इन दिनों मीटू की हर तरफ चर्चा है। बड़े-बड़े नेता-अभिनेता मीटू की जद में हैं। केंद्रीयमंत्री एमजे अकबर को तो मीटू के चलते मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। इस बीच यूपी के एटा से मीटू का एक अजीब मामला सामने आय़ा है। यहां एक तांत्रिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, चूंकि मामला पांच वर्ष पुराना है और अब आकर उजागर हुआ है इसलिए लोग इसे मीटू से जोड़ कर देख रहे हैं।

दरअसल दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने अलीगंज थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। महिला का आऱोप है कि 18 अक्तूबर वर्ष 2013 को वह अलीगंज क्षेत्र के तांत्रिक के पास आई थी। इस दौरान तांत्रिक मलखान सिंह ने झाड़फूंक के नाम पर उसका यौन शोषण किया। इस सवाल पर कि अब तक यह मामला दर्ज क्यों नहीं कराया? महिला का कहना है कि वह तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कई बार थाने गई लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद अब पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज की है।

वहीं मामले में अलीगंज थाना प्रभारी रामसिया मोर्या ने कहा कि दिल्ली की रहने वाली महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्वाई की जाएगी हालांकि थाना प्रभारी का यह भी कहना है कि तांत्रिक फिलहाल गांव में नहीं रहता है उसकी तलाश की जा रही है।

Updated on:
20 Oct 2018, 5:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All