
Bus And Auto collision: एटा में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज रफ्तार बस में ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह पलट गया, जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को निकलने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दो की मृत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मारी है। दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई, अन्य पांच घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना जैथरा थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के एटा के जैथरा थाना के क्षेत्र के परौली सुहागपुर के निकट रोडवेज बस ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। आनन-फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती कराया गया।
इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सुक्का देवी निवासी झुमरा थाना जैथरा और गुलफान सिंह पुत्र दिवारी लाल निवासी पटियाली के रूप में शिनाख्त हुई। हादसे में चंद्रपाल निवासी फगनोल, नंदकिशोर निवासी नगला चंदन, रेखा पत्नी जोगेंद्र, कृष्ण, सतना शामिल है। इनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के समय ऑटो एटा से अलीगंज की ओर जा रहा था। जिसमें बेवर डिपो की बस में टक्कर मारी।
डॉक्टर अखलाक ने बताया कि दुर्घटना में घायल सात घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे अपने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मारी है। जिसमें ऑटो में सवार सात यात्री घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।