
भीषण दुर्घटना में पांच मरे ( सोर्स: पत्रिका)
5 killed in horrific accident in UP: यूपी में गुरुवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, इस हादसे में 12 लोग घायल हैं जो जिंदगी और मौत के बीच झुक रहे हैं। दुर्घटना एटाजिले के बागवाला थाना क्षेत्र में मऊ गांव के पास उस समय हुआ, जब खराब होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के बाहर खड़े यात्री इसकी चपेट में आ गए । हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
तेज धमाके की आवाज सुन स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां की स्थिति देख बदहवास हो गए, हर ओर सिर्फ खून ही खून और घायलों की चीख पुकार मची थी। सभी ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बागवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
वहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। बस एटा से दिल्ली जा रही थी। हादसे की सूचना पर DM अरविंद सिंह और SSP डॉ. इलामारन मौके पर पहुंचे और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर और रोडवेज बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया। एसएसपी डॉ. इलामारन जि. ने बताया कि थाना बागवाला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है। घायलों को भर्ती कराया गया है। राहत कार्य के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं
इस दुर्घटना में सतेंद्र पुत्र राजकुमार, निवासी बुलंदशहर, राजेश पुत्र रामसिंह, निवासी दौलतपुर, नवाबगंज, फर्रुखाबाद, सुखराम पुत्र राजपाल, निवासी फर्रुखाबाद, शैलेश पुत्र जयराज, निवासी नवाबगंज, फर्रुखाबाद सहित एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है।
आनंद निवासी सेक्टर-34 नोएडा, विवेक, पूनम, विक्रांत और सुमित निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद, नीतीश निवासी आवास विकास कॉलोनी एटा, विशाल, रवी, यतेंद्र, दक्ष निवासी मेरठ, रिशु निवासी खलवारा फर्रुखाबाद तथा ब्रजेश ळ निवासी बचमई, अमांपुर (कासगंज) सहित कुल दर्जन भर लोग घायल हुए हैं।
प्रथम दृष्टया यह हादसा उस समय हुआ जब बस के खराब होने के पर कुछ यात्री बाहर आ गए और बस के पीछे खड़े हो गए। अचानक पीछे से तेज रफ्तार तेज रफ्तार कंटेनर आया और सभी को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे के बाद चारों ओर मांस के लोथड़े और खून हाईवे पर पसर गए। संयोग ठीक रहा कि जो महिलाएं-बच्चे और बुजुर्ग बस के अंदर ही बैठे रहे वे बाल बाल बच गए। कंटेनर बस के पीछे दाहिने तरफ से टकराकर सड़क की दूसरी तरफ उतर गया।
DM अरविंद सिंह ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी, लेकिन उसका कुछ हिस्सा सड़क पर था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बाहर खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Updated on:
03 Jul 2026 07:16 am
Published on:
03 Jul 2026 07:03 am
