एटा

ऐटा में बढ़ने लगी सर्दी, तापमान में रात-दिन का अंतर कर रहा बीमार

Weather : ऐटा में रात दिन के तापमान में दस डिग्री तक का अंतर आ रहा है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुसीबत हो रही है।

2 min read
Oct 25, 2025
प्रतीकात्मक फोटो

Weather ऐटा में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि, दिवाली के बाद मौसम में हो रहा बदलाव आपको बीमार कर सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे चिकित्सकों ने यह हिदायत दी है। इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है। दिन में बढ़ रही धूप और रात को चल रही हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। इससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है और शाम ढलते ही हवाओं में ठंडक आ जाती है। यह बदलाव मानव शरीर के लिए उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें

Weather : आगरा में बढ़ी ठंड, दिन और रात के तापमान अभी भारी अंतर कर सकता है बीमार

ऐटा में तेजी से बढ़ रही ठंड ( weather )

ऐटा का तापमान दिल्ली एनसीआर से अलग रहता है। इसलिए यहां का मौसम भी दिल्ली से अधिक ठंडा हैं। शाम होते ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। रात में लोगों को एसी बंद करने पड़ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में तो रात में गरम कपड़े तक निकल गए हैं। इसके विपरीत दिन में निकल रही धूप की वजह से दिन में एक बार फिर से गर्मी का अहसास होता है और शाम ढलते ही जैसे ही धूप खत्म होती है ठंडक का अहसास होने लगता है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम का यह बदलाव मानव शरीर को बीमार कर रहा है। जिला चिकित्सालय में बुखार, नजला और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। दिवाली पर चले पटाखों की वजह से भी हालात बिगड़ रगे हैं और नाक, कान, गले के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

24 घंटे तापमान में आ रहा भारी अंतर ( weather )

ऐटा में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान के इस उतार चढ़ाव से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 24 घंटे में तापमान में कितना बदलाव हो रहा है। दिन में तापमान 31 डिग्री तक जा रहा है जबकि रात में तापमान गिरकर 21 डिग्री तक आ रहा है। इससे दिन में गर्मी और रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। यही कारण है कि चिकित्सकों ने इस अवधि में बच्चों और बूढ़ों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

Updated on:
29 Oct 2025 11:21 am
Published on:
25 Oct 2025 08:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर