
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही युवक पर तमंचे के बल पर जबरन दुष्कर्म का आऱोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसके कुंडल भी उतरवा लिए। महिला जब चीखी चिल्लाई तो आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने न्याय के लिए अलीगंज थाने पर पहुंचकर लिखित तहरीर पुलिस को दी है।
वहीं पूरे मामला अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महिला द्वारा एक तहरीर अलीगंज थाने में दी गई है लेकिन घटना के पीछे प्लॉट का विवाद बताया जा रहा है, गांव के युवक और महिला के बीच पुराना प्लॉट का विवाद चल रहा है। इसको लेकर महिला ने तहरीर अलीगंज थाने पर दी है। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।