30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने निकला युवा साइकिल चलाकर कर पहुंचा मथुरा

यस सैनी आठ दिन में एक हजार किलोमीटर की यात्रा साइकिल से तय कर मथुरा पहुंचे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 21 Sep 2019, 8:32 PM IST

प्रधानमंत्री से मिलने निकला युवा साइकिल चलाकर कर पहुंचा मथुरा

प्रधानमंत्री से मिलने निकला युवा साइकिल चलाकर कर पहुंचा मथुरा

मथुरा। साइकिलिंग के माध्यम से जनता को जागरुक करने निकले राजनांद (छत्तीसगण) निवासी 22 वर्षीय युवा यस सैनी मथुरा पहुंचे, जहां कि उनका युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यस सैनी आठ दिन में एक हजार किलोमीटर की यात्रा साइकिल से तय कर मथुरा पहुंचे हैं। वह छत्तीसगढ़ से साइकिल चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने निकले हैं।

यश सैनी ने बताया कि वो बी.कॉम फाइनल कर रहे हैं। साइकिल के माध्यम से प्रतिदिन 100 किमी यात्रा करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। उनको अपने बाबा स्वत्रंत्रता सेनानी जानकी लाल सैनी जी से प्रेरणा मिली और वो साइकिल लेकर पीएम मोदी से मिलने निकल पड़े हैं। यस सैनी पर्यावरण सुरक्षा, हरियाली संरक्षण, सेहत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं का सम्मान, माता पिता का सम्मान, जानवरों की सुरक्षा एवं सम्मान जैसे मुद्दों को लेकर सभी को जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाएं जिससे बहुत सारे खर्चों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से मिलकर वो मथुरा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी गोसंरक्षण के लिए व्यवस्थाएं करने की मांग करेंगे।

प्लास्टिक पर लगे रोक

यस सैनी ने कहा कि वह लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलकर मांग करेंगे कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास कर रही संस्थाओं को निर्देशित करें कि प्लास्टिक प्रयोग पर रोक लगाएं। जिससे प्रदूषण न फैले।

मथुरा प्यार और संस्कार की नगरी

उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि दिल्ली है दिल वालों की लेकिन मथुरा में मिले लोगों के प्यार को देख कर लग रहा है कि मथुरा प्यार व संस्कार की नगरी है। भगवान कृष्ण का प्रेम आज भी यहाँ देखने को मिलता है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष नवीन सोनी, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत वर्मा, सुजीत वर्मा, सौरभ वर्मा, राधा बल्लभ, जिंतेंद्र प्रजापति, प्रकाश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राहुल पाराशर, नारायण अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अंकित सोनी आदि ने मथुरा आगमन पर यस सैनी का भव्य स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश