एटा

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में काम कर रहे श्रमिक की मौत

जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम कर रहे श्रमिक की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 7:25 PM IST
accident
accident

एटा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम कर रहे श्रमिक की मौत हो गई। बताया गया है कि श्रमिक परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान ट्रक से गिट्टी खाली कर रहा था, उसी समय अचानक ट्रक पीछे हुआ, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - गर्भधारण से प्रसव तक की समस्याओं और निदान पर यहां मंथन करेंगे विशेषज्ञ

यहां का है मामला
ये मामला थाना मलावन क्षेत्र का है। ग्राम लोहाखार निवासी 30 वर्षीय नवलेश कुमार पुत्र सूरज पाल पिछले तीन माह से मलावन के समीप चल रहे अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम कर रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। मंगलवार दोपहर दो बजे वह ट्रक से गिट्टी खाली कर रहा था, तभी अचानक ट्रक पीछे हुआ, जिससे वह ट्रक की चपेट में आ गया।

हो गई मौत
वह ट्रक के टायर के नीचे आ गया। वहां काम कर रहे साथी श्रमिकों ने शोरगुल मचाना शुरू किया, तो ट्रक चालक हडबड़ा गया और इस हड़बड़ाहट में उसने ट्रक को और भी पीछे कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिक उसे गंभीर घायल अवस्था में लेकर जिलाअस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All