इटावा

14 से 31 दिसंबर के बीच एलआईसी में 7, बैंक में 6 दिनों की छुट्टी, 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश

14 to 31 December public holidays 14 से 31 दिसंबर के बीच एलआईसी, बैंक कर्मचारियों को कई छुट्टियां मिल रही है। शेष बचे दिनों में 1 दिन का सार्वजनिक अवकाश भी है। जिसमें सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक, एलआईसी बंद रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2024, 6:24 PM IST
दिसंबर महीने में शेष बचे दिनों की छुट्टियां

public holidays between 14 to 31 December 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी बैंक, एलआईसी, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। सभी संगठनों की तरफ से जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची में 25 दिसंबर भी अवकाश है। यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन की अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त बैंकों में 28 और 29 दिसंबर को भी छुट्टी रहेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा में 21 और 22 दिसंबर को भी छुट्टी रहेगी।‌ ‌ कानपुर यूनिवर्सिटी में 25 दिसंबर से जाड़े की छुट्टी की गई है।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में 25 दिसंबर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन क्रिसमस डे यानी बड़ा दिन मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश बेसिक प्रशिक्षण परिषद से संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन की अवकाश तालिका में भी 25 दिसंबर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा सभी बैंक के बंद रहेंगे। ‌

दिसंबर महीने में अभी और 7 दिनों की छुट्टी

भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा में आगामी शनिवार 14 दिसंबर से 7 दिन की छुट्टी रहेगी। जिसमें बड़ा दिन 25 दिसंबर भी शामिल है। इसके अतिरिक्त 14 दिसंबर शनिवार, 15 दिसंबर रविवार भी बंद है। इसके बाद 21 दिसंबर शनिवार, 22 दिसंबर रविवार, 28 दिसंबर शनिवार और 29 दिसंबर रविवार को भी एलआईसी में अवकाश है। इस प्रकार एलआईसी में अभी 7 दिनों की छुट्टी है।

Updated on:
13 Dec 2024, 6:24 PM IST
Published on: