इटावा

UP News : 60 साल का जीजा ले गया साले की पत्नी, 4 साल पहले ही हुई थी शादी, पीड़ित ने रखा इतना इनाम

इटावा में प्यार की अनोखी दास्तां सुनने को मिली। यहां 60 साल का ननदोई अपने साले की पत्नी को भगा ले गया। दोनों 2 महीने से गायब हैं। अब साले ने इनाम रखा है।

2 min read
Jun 30, 2025
AI Generated Symbolic Image.

इटावा : अभी कुछ दिनों पहले सास और दामाद की घटना तेजी से वायरल हुई थी। यह मामला खूब चर्चाओं में रहा था। अब कुछ इसी तरह का मामला इटावा से सामने आया है। यहां साले की पत्नी ननदोई के साथ भाग गई। महिला का नाम राजकुमारी है और उसकी उम्र 35 साल है। अब उसका पति कुंवर पाल परेशान है। राजकुमारी के पति को यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि उसकी पत्नी जीजा को साथ फरार हो गई।

4 साल पहले ही हुई थी साले की शादी

कुंवरपाल और राजकुमारी की शादी 4 साल पहले हुई थी। राजकुमारी की यह दूसरी शादी थी। उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। कुंवर पाल दिव्यांग है उसका एक हाथ कटा हुआ है। अब पीड़ित पत्नी ने ऐलान किया है कि जो भी उसकी पत्नी को खोजेगा, वह उसे 10 हजार रुपये देगा।

60 साल के ननदोई के साथ चल पड़ा अफेयर

कुंवर पाल के जीजा सुभाष चंद्र की उम्र 60 साल है। वह थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत कछपुरा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह अपनी ससुराल काम से आया था। इस दौरान वह यहां 2 दिन ठहरा। इस दौरान ही राजकुमारी अपने ननदोई के करीब आ गई और दोनों में रिश्ता बन गया। फिर एक दिन दोनों घर से गायब हो गए।

2 महीने से गायब हैं दोनों

सुभाष चंद्र का पूरा परिवार है, बच्चे भी हैं. मगर वह अपने ही साले की पत्नी राजकुमारी को लेकर भाग निकला है। दोनों को गए हुए 2 महीने हो गए हैं। मगर दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। अब पीड़ित पति ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। पति ने भरथना पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया है और पुलिस से मांग की है कि वह उसकी पत्नी को खोजे। उसने अपनी पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी है।

Published on:
30 Jun 2025 04:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर