आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने इटावा के जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य को बदलकर के नए जिला अध्यक्ष के रूप में मनोज यादव की ताजपोशी कर दी है।
समाजवादी पार्टी के गढ़ के रूप में लोकप्रिय इटावा में आम आदमी पार्टी ने अपनी जड़ों को मजबूत करने के लिए मनोज यादव पर दाव लगाया है। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने इटावा के जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य को बदलकर के नए जिला अध्यक्ष के रूप में मनोज यादव की ताजपोशी कर दी है। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की प्रारंभिक पृष्ठभूमि समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई बताई जाती है। इसी मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने मनोज यादव को इटावा इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया है हालांकि इससे पहले जिला अध्यक्ष की भूमिका में रहे संजीव शाक्य प्रभावी तौर पर काम कर रहे थे लेकिन बदले हुए राजनीतिक समीकरण में मनोज यादव की किस्मत चमक गई है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की सभी कमेटियों को भंग कर नई जिला कमेटियों का गठन किया है इटावा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज यादव को दी गई है। पार्टी को बूथ स्तर तक तैयार करने के लिए संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है और आशा की है कि संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
बखूबी निभाएंगे पार्टी की दी गई जिम्मेदारी
इटावा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि पार्टी ने जो बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी है उसको वो बखूबी से निभायेगे । निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने जिले में मेहनत की है उसको वह बेकार नहीं जाने देंगे,निरंतर मेहनत करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। मनोज यादव ने दावा किया कि आने वाले नगर पंचायत और नगर पालिका के चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रभावी भूमिका में रह करके इटावा की तीनों नगर पालिकाओं और तीनों नगर पंचायतों पर चुनाव लड़ेगी इसके साथ ही पार्टी हर वार्ड में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उनकी मंशा संगठन को मजबूती प्रदान करने की है इसी कड़ी में वह काम करने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के बाद उनका निशाना साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रभावी भूमिका का रहेगा। पार्टी इटावा में संसदीय चुनाव भी जोरदार ई और मजबूती के साथ में लड़ेगी। आप के जिला प्रभारी डॉ. शिव प्रताप राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य,पूर्व जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता दोहरे, पूर्व महिला उपाध्यक्ष अंजना दोहरे, एससीएसटी विंग अध्यक्ष विनोद कुमार,सदानंद प्रजापति, सतीश दीक्षित,ज्ञानेश यादव,बृजेश बहादुर सिंह,जितेंद्र पाल, रवि यादव,बृजेश दुबे,सर्वेश यादव,अमरपाल सिंह, अमित तिवारी, मोहम्मद कैफ,राजेंद्र प्रताप सिंह, राम दत्त शर्मा, अतर सिंह,राजीव, भरत सिंह,आशु कठेरिया आदि लोग उपस्थित रहे।