इटावा

17 साल छोटी साली को भगा कर जीजा ने की शादी, चार दिन बाद कर दी हत्या, मचा कोहराम

Murder in Etawah: इटावा में अपनी उम्र से 17 साल छोटी रिश्ते में साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उससे साथ शादी कर ली। बीती रात उसने उसकी हत्या कर दी और थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। .

2 min read
Mar 08, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Murder in Etawah: इटावा में जीजा ने 17 साल छोटी साली की ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी। जो 4 दिन पहले ही साली को लेकर दिल्ली भाग गया था। वहीं पर मंदिर में शादी कर ली। सास के बुलाने पर इटावा वापस आया था और लड़ाई के बाद उसकी हत्या कर दी। ‌ हत्यारोपी जीजा थाना पहुंच गया। जहां उसने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरा खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी ने स्वयं घटना की जानकारी दी है।‌ इसके पहले लड़की भगाने का मामला सैफई थाना में दर्ज किया गया था। ‌घटना करनपुरा इलाके का है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद

हत्यारोपी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी

उत्तर प्रदेश के इटावा के करनपूरा कोतवाली क्षेत्र में हृदयविदारक घटना हुई है। दिल्ली के रहने वाले विजय ने अपनी दूसरी पत्नी की एक पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है और शव घर में पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहता है मृतका का भाई?

मृतका के भाई बताया कि बीते 5 मार्च को विजय उसकी बहन को पहले फैसला कर भाग लिया था। दिल्ली में ही उसने शादी कर ली, जिसका फोटो और वीडियो भी भेजा था। मां ने बातचीत के दौरान बेटी को घर आने के लिए कहा, जिस पर वह तैयार हो गई। यहां आने के बाद उन्हें पुलिस से जानकारी हुई और अस्पताल में बुलाया गया। जहां बहन मृत अवस्था में मिली।‌

पहली पत्नी को छोड़ चुका था

मृतक के भाई ने बताया कि विजय ने 5 साल पहले उनकी मौसी की लड़की निशा से शादी की थी, जिसे एक 3 साल की बेटी भी है। आपस में पटरी नहीं खाने के कारण निशा अब अपने मायके में रह रही है। करनपुरा थाना पुलिस ने बताया कि विजय ने स्वयं हत्या करना कबूल किया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच की जा रही है।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 5 मार्च को विजय पुत्र बुद्धि निवासी थाना कोतवाली इटावा अपनी नाबालिग साली को लेकर चला गया था। इस संबंध में थाना सैफई में एक गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जिसकी तलाश में एक टीम दिल्ली भेजी गई थी।

साली घर जाने को नहीं थी तैयार

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विजय ने थाने में पहुंचकर बताया कि उसे जानकारी हुई कि पुलिस तलाश कर रही है, तो वह अपनी साली को लेकर वापस इटावा आ गया और उसे घर जाने को कहा, लेकिन साली तैयार नहीं हुई। इस पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और सर को ईंट से कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर