Akhilesh Yadav Holi celebrations in Etawah: इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के भगवा वस्त्र पर एक बार फिर हमला किया है। इसके साथ, उन्होंने ईरान युद्ध पर भी अपना बयान दिया। बोले, मीटिंग हॉल में सबको मार दिया गया।
Akhilesh Yadav attacks Chief Minister saffron clothes: इटावा के सैफई पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवा कपड़े पर फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भगवा कपड़ा पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता है। दूसरों का दुख-दर्द समझने वाला योगी होता है। इस मौके पर उन्होंने शंकराचार्य विवाद पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूजनीय शंकराचार्य पीड़ित हैं, समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर उन्होंने कहा कि वह युद्ध के खिलाफ है। यह देश शांति और अहिंसा का है। होली मिलन समारोह में आए कलाकारों ने अपना करतब दिखाया, फाग का भी आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि होली का त्यौहार भारत का त्यौहार है। इस तरह के रंगों का त्योहार केवल भारत में ही होता है। भारत से ही 'जियो और जीने दो' का नारा निकला है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया। होली पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हर त्यौहार याद दिलाता है कि अन्याय के खिलाफ जीत हुई है। होली के जैसा रंगों का त्योहार विश्व में कहीं भी दिखाई नहीं देता है, जो यह संदेश देता है कि होली के रंग की तरह हम लोग बहुरंगी रहें।
मुख्यमंत्री की जापान दौरे पर एक बार फिर उन्होंने बड़ा हमला किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले 50 लाख करोड़ का एमओयू हुआ था, अब एक लाख करोड़ रुपए का एमओयू हुआ है। जापान यात्रा विदाई के पहले मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा है। निवेश और एमओयू साइन पर उन्होंने सवाल उठाया। बोले जमीनी हकीकत कुछ और ही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, सोना और चांदी इतने महंगे हो गए हैं कि कोई खरीद नहीं सकता है। केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया।
इजरायल अमेरिका और ईरान युद्ध पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह जमीन की लड़ाई के साथ टेक्नोलॉजी के सहारे लड़ी जा रही है। देश के राष्ट्रपति (संभवतः धार्मिक नेता खामेनेई की बात कर रहे थे) एक मीटिंग में बैठे थे और एक बम आया और उनको नष्ट करके चला गया। अभी भी युद्ध चल रहा है और इसकी पूरी जानकारी उन्हें मिल रही है। इस युद्ध में हमारे और आपके लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचारधारा कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं है।
इस मौके पर 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में उन्होंने कहा कि जितनी मजबूत तैयारी होगी, सरकार बनाना उतना ही आसान हो जाएगा। 2012 में होली के बाद सरकार बनी थी। इस बार उससे भी बड़ी जीत होनी चाहिए। वीडियो की ताकत से उन्हें हराना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सनातन में सबसे पूजनीय शंकराचार्य को स्नान नहीं करने दिया गया आंसर में बैठने के बाद भी सम्मान नहीं मिला उन पर ऐसे मुकदमे लगाए गए जो प्रधानी चुनाव में लगाए जाते हैं इस मौके पर डिंपल यादव शिवपाल सिंह यादव धर्मेंद्र यादव आदित्य यादव सांसद जितेंद्र दोहरी विधायक रेखा वर्मा सहित अन्य नेता गण मौजूद थे।